Breaking News :
>>युवा शक्ति के संकल्प से साकार होगा नशा मुक्त उत्तराखंड- डाॅ. धन सिंह रावत>>SIR पर सीईओ ने जिलाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक>>पौड़ी में जनता दर्शन में पहुंचीं 28 शिकायतें, आयुक्त ने अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण- मुख्यमंत्री>>‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल>>भाई ने बताई बहन की तकलीफ तो मुख्यमंत्री ने तुरंत लोहिया अस्पताल में कराया भर्ती>>मुख्यमंत्री ने पाती लिखकर प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं>>मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन से बढ़ी परेशानी, मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण>>कौशाम्बी में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, 5 लोगों की मौत, कई घायल>>ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, महिला आयोग अध्यक्ष ने लिया स्वतः संज्ञान>>‘टॉक्सिक’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ़्तार हुई धीमी, पांचवें दिन भी कलेक्शन में आई गिरावट>>दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं>>एकलव्य विद्यालयों के छात्रों ने किया राष्ट्रपति भवन का भ्रमण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात>>शौर्य स्थल पर मेजर सोमनाथ शर्मा की प्रतिमा लगाने की मांग, पूर्व सैनिकों ने मंत्री गणेश जोशी को सौंपा ज्ञापन>>मालागूंठी में दो वाहनों की जोरदार टक्कर, कार में फंसे चार लोगों को SDRF ने निकाला सुरक्षित बाहर>>सिर्फ माउथ फ्रेशनर नहीं है सौंफ, पाचन से लेकर वजन तक में हो सकती है मददगार>>व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, सरकार उनके हितों के प्रति संवेदनशील- मुख्यमंत्री>>चिकित्सा मंत्री सुबोध उनियाल ने किया दून मेडिकल कॉलेज में 12 बेड के कार्डियोलॉजी विंग एवं नवीन इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड का लोकार्पण>>अपराध गोष्ठी में एसएसपी के सख्त निर्देश, लापरवाही पर थाना प्रभारी और पर्यवेक्षण अधिकारी भी होंगे जिम्मेदार>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल की अभिनव पहल : भविष्य की शिक्षा के लिए शिक्षकों को AI से कर रहा सशक्त
उत्तराखण्ड

पंजाबी गायक दिलजीत के पंज तारा..से झूमे युवक, दर्शकों का जीता दिल

देहरादून: ‘पंज तारा ठेके उथे बहके तारियां, मैं तेरा सारा गुस्सा..’ पंजाबी गीत के साथ थिरकते युवा। कुछ ऐसा ही नजारा उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में आयोजित उत्तरांचल युवा फेस्ट में देखने को मिला जब पंजाबी गायक दिलजीत सिंह ने लाइव परफॉर्मेंस दी। देर रात तक चले कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं जमकर थिरके। दिलजीत ने छात्रों की मांग पर गीतों की प्रस्तुति देकर दिल जीत लिया।

उत्तरांचल युवा फेस्ट में प्रस्तुति देने जैसे ही दिलजीत मंच पर पहुंचे, युवाओं की प्रतिक्रिया देखने लायक थी। दिलजीत ने सबसे पहले पंजाबी गाने ‘आई विसाखी सौणिया..’ से शुरुआत की। बाद में ‘रात दी गड्डी रिस्क दी..’, ‘जिदो नच दो..’, ‘पग वाला मुंडा तेनु जचदा है..’ सुपरहिट पंजाबी गाने गाए। छात्र-छात्राएं हर गीत पर जमकर थिरके।

इसके बाद दर्शक दिलजीत से उनके बेहद  लोकप्रिय गाने ‘पंज तारा..’ की फरमाइश करने लगे। अंत में दिलजीत ने प्रशंसकों की यह फरमाइश भी पूरी कर समारोह में समा ही बांध दिया। इस गीत में छात्र-छात्राओं के साथ दिलजीत भी मंच में थिरने लगे। इसके बाद युवाओं ने दिलजीत के साथ भांगड़ा कर कार्यक्रम को पंजाबी रंग में रंग दिया।

एंट्री न मिलने पर बेकाबू हुए युवा 

हर कोई दिलजीत सिंह की लाइव परफॉर्मेंस देखने को बेताब था। शो में एंट्री के लिए पास अनिवार्य किए गए थे। सैकड़ों युवा दिलजीत सिंह के लाइव शो की जानकारी मिलने पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, लेकिन युवाओं को बिना एंट्री पास के आयोजन स्थल पर प्रवेश नहीं दिया गया। कई युवा युवा मायूस हो कर वापस लौट गए। लेकिन कुछ युवाओं की सुरक्षाकर्मियों के साथ जमकर बहस हुई और इसके बाद पुलिसकर्मियों को लाठियां फटकारी तब जाकर भीड़ छटी।

दिलजीत से मुलाकात न होने पर रोई प्रशंसक

परफॉर्मेंस खत्म होते ही निजी बाउंसरों के साथ दिलजीत सिंह कार्यक्रम स्थल से होटल की ओर रवाना हुए। इस दौरान हर कोई दिलजीत के साथ फोटो खिंचवाने के लिए बेताब था, लेकिन किसी की भी हसरत पूरी नहीं हुई। उसके बाद भी एक युवती दिलजीत से मिलने की जिद करने लगी। जब उसकी दिलजीत से मुलाकात नहीं हुई तो वह रोने लगी। उसके साथियों ने उसे समझा-बुझाकर चुप कराया।

तीन घंटे तक रहा हाईवे जाम

शो देखने के लिए युवा बड़ी संख्या में पहुंचे थे। जब शो समाप्त हुआ तो हाईवे पर वाहनों का जमावड़ा लग गया। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब तीन घंटे में स्थिति सामान्य हो पाई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!