Breaking News :
>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
ताज़ा खबरेंदेश

पंजाब सरकार ने राज्य में विद्यार्थियों के लिए मुफ्त बस सेवा का किया ऐलान

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने खुद बसें चलाकर नई बसों को रवाना किया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 दिसम्बर 2021, बुधवार, लखनऊ। पंजाब की चरणजीत सिंह चन्नी सरकार ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक और लोकलुभावन घोषणा की है। सीएम ने राज्य के सभी विद्यार्थियों को मुफ्त बस सेवा देने का एलान किया है। पंजाब में महिलाओं के लिए पहले से ही बस सेवा मुफ्त है। सीएम ने आज पंजाब रोडवेज व पीआरटीसी के बेड़े में 58 नई बसें शामिल की। सीएम चन्नी ने खुद बस चलाकर नई बसों को रवाना किया। उनके साथ ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी शामिल रहे।

पंजाब सरकार ने आज पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के बेड़े में 58 नई बसें शामिल कर दी हैं। इन तीनों सरकारी और अर्ध सरकारी कंपनियों में 842 बसों को शामिल किया जाना है, जिसकी शुरुआत आज मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने खुद बसें चलाकर नई बसों को रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले केवल महिलाओं को निशुल्क बस सफर की सुविधा हासिल थी, लेकिन आज से सभी कॉलेजों के विद्यार्थियों को यह सुविधा प्रदान कर दी गई है, ताकि उन्हें अपनी पढ़ाई कालेज दूर होने के कारण बीच में न छोड़नी पड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले पंजाब में ट्रांसपोर्ट माफिया चलने के कारण सरकार की बसें घाटे में चल रही थीं। हमारे ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने माफिया को तोड़ दिया है। हमारी आमदनी एक करोड़ रुपये रोजाना की आमदनी बढ़ी है, जिससे हम नई बसें खरीदने में सक्षम हुए हैं। खुद बस चलाकर नई बसों को रवाना करने से पूर्व एक पुराने गाने को नए रूप में पेश करते हुए चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा,आ गई रोडवेज दी लारी, सोहणा बुहा, सोहणी बारी, कर ली लंबे सफर दी तैयारी।

सीएम चन्नी ने कहा कि पंजाब तरक्की कर रहा है। जो लोग ट्रांसपोर्ट माफिया चला रहे थे। उन्हें बंद करके सरकारी रोडवेज में नई बसें डाल रहे हैं। सरकार का दावा है कि बादल परिवार समेत जिन प्राइवेट कंपनियों की बसें अपनी गैरकानूनी बसें चला रही थीं उसे बंद कर दिया गया, जिससे पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी की आमदनी में खासी वृदि्ध हुई है। हालांकि यह मामला हाई कोर्ट तक भी गया है, जिसमें प्राइवेट ट्रांसपोर्टरों को राहत मिली है, लेकिन ट्रांसपोर्ट महकमे की सख्ती का एक लाभ सरकारी कंपनियों को यह जरूर हुआ है कि अब उनकी आमदनी बढ़ रही है। इसके अलावा महिलाओं को मुफ्त बस सुविधा देने का भी असर यह हुआ है कि अब यात्री सरकारी बसों को प्राथमिकता दे रहे हैं।

तीन माह पहले पंजाब की सत्ता संभालने वाले चन्नी अब तक कई बड़ी घोषणाएं कर चुके हैं। सीएम चन्नी ने राज्य की कमान ऐसे समय में संभाली है, जब राज्य में चुनाव के कुछ ही महीने शेष हैं। चरणजीत सिंह चन्नी बिजली के दाम कम करने की पहले ही घोषणा कर चुके हैं। इसके अलावा रेत के दाम भी सरकार ने तय किए हैं। बिजली व पानी के बकाया बिलों को पहले ही माफ कर दिया गया है। हालांकि सरकार यह बताने में असफल साबित हुई है कि इन घोषणाओं के लिए बजट कहां से आएगा। खुद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू इस मुद्दे पर चन्नी सरकार को घेरते रहे हैं। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!