Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

ओमिक्रोन के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकारें हुई अलर्ट, न्यू ईयर पार्टी, शादियों पर पाबंदी

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 दिसम्बर 2021, बुधवार, नई दिल्ली। ओमिक्रोन के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकारें अलर्ट हो गई हैं। अब तक 22 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में यह वैरिएंट दस्तक दे चुका है। देशभर में ओमिक्रोन के अब तक 750 से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से सर्वाधिक केस दिल्ली और महाराष्ट्र के हैं। इसके साथ ही कोरोना के मामलों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी गई है। जहां पिछले काफी दिनों से रोजाना छह हजार के आस-पास मामले दर्ज किए जा रहे थे, वहीं बीते 24 घंटे में नए मामलों की संख्या नौ हजार से भी ऊपर चली गई है। इन हालातों को देखते राज्यों ने एहतियाती कदम उठाना शुरू कर दिया है। कर्नाटक सरकार ने भी दस दिनों के नाइट कर्फ्यू की घोषणा कर दी है। यहां रात दस बजे से सुबह सात बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा, इस दौरान किसी को भी घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।

सरकार ने कहा है कि वह राज्य में संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए अतिरिक्त रोकथाम के उपाय कर रही है। रोकथाम के उपायों के तहत सरकार ने नए साल की पार्टियों और सार्वजनिक स्थानों पर सभाओं पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा होटल, पब, क्लब और रेस्टोरेंट को 50 फीसद क्षमता के साथ खोलने के निर्देश दिए गए हैं। रात के कर्फ्यू के दौरान आवश्यक गतिविधियों जैसे सामान ले जाने वाले वाहन, बस, ट्रेन, मेट्रो, हवाई यात्रा, होम डिलीवरी के अलावा अन्य आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। आइए जानते हैं ओमिक्रोन के संक्रमण को रोकने के लिए राज्यों ने क्या-क्या कदम उठाए हैं-

दिल्ली में स्कूल-कालेज बंद

राजधानी में ओमिक्रोन के संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए दिल्ली सरकार ने स्कूल-कालेज बंद करने का एलान किया है। इसके अलावा सभी निजी दफ्तरों को सिर्फ 50 फीसद स्टाफ के साथ काम करने की अनुमति दी गई है। वहीं, बाजारों, रेस्टोरेंट और होटलों में ज्यादा भीड़ इकट्ठा होने पर मनाही है और शादियों में भी सिर्फ 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे। दिल्ली में अब तक ओमिक्रोन के कुल 238 मामले दर्ज किए गए हैं।

महाराष्ट्र में धारा 144 लागू

महाराष्ट्र में ओमिक्रोन की चपेट में अभी तक 167 लोग आ चुके हैं। इन हालातों को देखते हुए राज्य में धारा 144 लागू कर दी गई है, जो 31 दिसंबर तक लागू रहेगी। सार्वजनिक स्थलों पर पांच से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते हैं।

हरियाणा में टीकाकरण करवा चुके लोगों को ही माल, रेस्टोरेंट में जाने की इजाजत

हरियाणा सरकार ने सिर्फ टीकाकरण करवा चुके लोगों को ही सार्वजनिक स्थलों जैसे माल, सिनेमा हाल, रेस्टोरेंट में जाने की अनुमति दी है। इसके अलावा एक जनवरी 2022 तक यहां रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।

गुजरात में भी लगा रात्रि कर्फ्यू

गुजरात में भी ओमिक्रोन के मामले सामने आने के बाद नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। रात को 11 बजे से सुबह पांच बजे तक लोगों को घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।

यूपी में 31 दिसंबर तक धारा 144 लागू

उत्तर प्रदेश सरकार ने रात्रि कर्फ्यू के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके अलावा नोएडा और लखनऊ में 31 दिसंबर तक सीआरपीसी की धारा 144 जारी रहेगा। यहां भी रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक लोगों को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।

एमपी सरकार ने टीकाकरण पर दिया जोर

ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। इसके साथ ही सरकार ने दोनों डोज नहीं लेने वाले 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के सिनेमा हाल, मल्टीप्लेक्स, थिएटर, जिम, कोचिंग क्लासेस, स्वीमिंग पूल, क्लब में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है।

असम में भी नाइट कर्फ्यू

असम में भी ओमिक्रोन के मामले सामने आ चुके हैं। इसके चलते राज्य सरकार ने रात 11.30 बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगा दिया है।

उत्तराखंड सरकार ने पुलिस को नाइट कर्फ्यू लगाने की दी हिदायत

उत्तराखंड सरकार ने जिला प्रशासन और पुलिस को नाइट कर्फ्यू को प्रभावी ढंग से लागू करने की हिदायत दी है। हालांकि नाइट कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाएं खुली रहेंगी।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.