Breaking News :
>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुँचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 दिसम्बर 2021, बुधवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भारत निर्वाचन आयोग का दल तीन दिवसीय दौरे पर मंगलवार को लखनऊ पहुँच गया। टीम का नेतृत्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा कर रहे हैं। निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार व अनूप चंद्र पाण्डेय के साथ ही आयोग की 13 सदस्यीय टीम को एयरपोर्ट से लेने के लिए मर्सिडीज कार आईं थीं। इन्हें राज्य संपत्ति विभाग ने किराए पर लिया था। इस बात की जानकारी जैसे ही आयोग को हुई उसने मर्सिडीज कार हटाकर सरकारी गाड़ियां मंगवाईं। इसके बाद आयोग के पास इनोवा कार भेजी गईं।

भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी विधान सभा चुनाव में नकद और शराब वितरण न हो इसके लिए पुलिस एवं संबंधित विभागों को कड़े प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने कहा कि निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी उपाय किए जाएं। किसी भी दल के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। चुनाव में नकद के इस्तेमाल को हर कीमत पर रोका जाए। इसके लिए हवाई पट्टियों पर विशेष नजर रखी जाए। एयरपोर्ट अथारिटी नेताओं की चार्टर्ड हवाई यात्रा का ब्योरा रखें।

विधान सभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर आए चुनाव आयोग ने पहले दिन पुलिस, आबकारी, आयकर विभाग, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, केंद्रीय पुलिस बल सहित कई विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति का जायजा लिया। आयोग ने कहा कि एटीएम में नकद डालने वाली वैन रात में नहीं चलेंगी। रिजर्व बैंक आफ इंडिया के करेंसी चेस्ट से भी नकद धनराशि इधर-उधर ले जाने के लिए समुचित दस्तावेज जरूरी हैं। इसके बगैर नकद जब्त कर लिया जाए।

आयोग ने आबकारी विभाग से चुनाव में अवैध शराब की धर-पकड़ के लिए कार्ययोजना की जानकारी ली। साथ ही आबकारी विभाग से पिछले वर्ष जनवरी व फरवरी माह में शराब की खपत की जानकारी मांगी है। अन्य राज्यों को यूपी से होकर जाने वाली शराब पर भी कड़ी नजर रखने के लिए कहा गया है। आयकर विभाग से कहा गया कि बगैर दस्तावेजों के यदि नकद मिल जाए तो उसे तत्काल जब्त कर लिया जाए। आयोग ने कहा कि प्रदेश में अब हवाई अड्डे बढ़ गए हैं, साथ ही हवाई पट्टियां भी पहले से अधिक हो गईं हैं। इन सभी में विभिन्न विभागों की प्रवर्तन इकाइयां कड़ी नजर रखें। निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव के लिए प्रदेश में माहौल तैयार करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!