Breaking News :
>>एशियन गेम्स 2026- भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल रद्द, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत>>सिंहस्थ 2028 की तैयारी में उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर तनाव, भारी पुलिसकर्मी तैनात, हाईकोर्ट में सुनवाई आज>>चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर 1500 यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया गौरीकुंड>>दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी>>रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग>>परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति>>कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

’’पुनर्वास नीति-2011’’ में यथा आवश्यक संशोधन एवं सुझाव उपलब्ध कराने हेतु मण्डलायुक्त श्री राजीव रौतेला की अध्यक्षता में गठित समिति की प्रथम बैठक सम्पन्न

आकाश ज्ञान वाटिका। नैनीताल, 4 फरवरी 2020(सूचना)। राज्य में प्राकृतिक आपदाओं से संकट ग्रस्त विभिन्न ग्रामों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित एवं पुनर्वास हेतु ’’पुनर्वास नीति-2011’’ में यथा आवश्यक संशोधन एवं सुझाव उपलब्ध कराने के लिए मण्डलायुक्त श्री राजीव रौतेला की अध्यक्षता में गठित समिति की प्रथम बैठक मंगलवार को एटीआई सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में समिति के सदस्य जिलाधिकारी नैनीताल सविन बंसल, बागेश्वर रंजना राजगुरू, पिथौरागढ़ विजय जोगदण्डे, अधिशासी निदेशक राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण डाॅ० पीयूष रौतेला, भू-वैज्ञानिक लेखराज उपस्थित थे।
आयोजित प्रथम बैठक में समिति द्वारा विस्थापन एवं पुनर्वास हेतु पूर्व निर्धारित पुनर्वास नीति-2011 में सम्मिलित सभी 29 बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। समिति द्वारा सुझाव रखा गया कि आपदा को दृष्टिगत रखते हुए पूर्व चिन्हित संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील गाॅवों का पुनः निरीक्षण एवं जाॅच करा ली जाये। जाॅच हेतु समिति का गठन किया जाये, जिसमें सम्बन्धित क्षेत्र के भू-वैज्ञानिक, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, उप जिलाधिकारी व जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी को शामिल किया जाये। जाॅच कार्य हेतु शासन द्वारा अन्तिम तिथि का भी निर्धारण किया जाये। विस्थापन हेतु वन विभाग की भूमि ली जाने की दशा में वन विभाग को क्षतिपूरक वन के रूप में दोगुनी भूमि के स्थान पर उतनी ही भूमि दी जाये। आपदा ग्रस्त परिवारों के विस्थापन से पूर्व बसाने के लिए चिन्हित स्थान पर 25 प्रकार की आधारभूत एवं सामुदायिक सुविधाऐं सम्बन्धित विभागों के सहयोग से विकसित करायी जायें। विस्थापित परिवारों के हितार्थ विभिन्न योजनाओं का वित्त पोषण विशिष्ट योजनाओं के अन्तर्गत किया जाये। विस्थापित परिवारों को भवन निर्माण हेतु एकमुश्त धनराशि दी जाये। कृषि भूमि मुआवजा हेतु लारा एक्ट के अनुसार राहत दी जाये। पशु पालको को गौशाला हेतु 15 हजार के स्थान पर 50 हजार रूपये की धनराशि दी जाये। सामान स्थानान्तरण हेतु 10 हजार की जगह 25 हजार रूपये दिए जाये। दश्तकारों एवं स्वयं का व्यवसाय करने वाले प्रभावितो को पुनर्वास स्थान पर व्यवसाय शुरू करने हेतु 25 हजार के स्थान पर 50 हजार रूपये की धनराशि दी जाये। समिति में वर्तमान में समिति में केवल कुमाऊॅ मण्डल के जिलाधिकारी शामिल होने के कारण सुझाव दिया गया कि गढ़वाल मण्डल के पहाड़ी जनपदों के 2 से 3 जिलाधिकारियों को भी समिति में शामिल किया जाये। जिससे कि सम्पूर्ण राज्य में प्रचलित समस्याओं एवं सुझाव को शासन के सम्मुख प्रस्तुत किया जा सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!