Breaking News :
>>श्री सनातन धर्म मंदिर, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन>>पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण जारी, स्टॉक, माप एवं गुणवत्ता मानकों की हुई जांच>>फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार>>कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख>>नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री>>नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश>>नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे>>ग्रामीण उत्पादों और पहाड़ी शिल्प को मिला बड़ा मंच, हल्द्वानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का शुभारंभ>>वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवारजनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश>>नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए गए 39 लाख रुपये से अधिक>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण>>देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन>>नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री>>डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान>>डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक>>कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म>>भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले>>देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आयुक्त कुमाऊॅ मण्डल राजीव रौतेला ने मण्डल में ई-रजिस्ट्रेशन, म्यूटेशन एवं नामान्तरण प्रक्रिया को समयबद्धता एवं पारदर्शिता से करने हेतु वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा की

आकाश ज्ञान वाटिका। नैनीताल, 4 फरवरी 2020(सूचना)। रजिस्ट्रेशन एवं म्यूटेशन प्रक्रिया को समयबद्धता एवं पारदर्शिता से करने हेतु ई-रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर कार्य करना सुनिश्चित करे। यह निर्देश सचिव माननीय मुख्यमंत्री एवं आयुक्त कुमाऊॅ मण्डल श्री राजीव रौतेला ने मण्डल में ई-रजिस्ट्रेशन, म्यूटेशन एवं नामान्तरण प्रक्रिया की वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा करते हुए राजस्व तथा रजिस्ट्रेशन विभाग के अधिकारियों को दिए।
श्री रौतेला ने रजिस्ट्रेशन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सौदा जैसे ही एक्ज़ीक्यूट हो, उसी दिन सभी अभिलेखों सहित पोर्टल पर अपलोड किया जाये तथा तहसीलदार कार्यालय को हार्ड काॅपी भी उपलब्ध करायी जाये व सामान्य प्रक्रिया में भी विलम्ब न होने दे। उन्होंने सभी कार्यों को समबद्धता एवं पारदर्शिता से करने के निर्देश भी निर्देश दिए।
श्री रौतेला ने कहा कि भ्रष्टाचार की संभावनाओं को शून्य करने एवं कार्यों में पारदर्शिता व समबयद्धता लाने के लिए उनके द्वारा कार्यों की गहनता से समीक्षा की जायेगी। उन्होंने जनपद स्तर पर समीक्षा के लिए अपर जिलाधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित करते हुए उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों के साथ बैठकें आयोजित कर रजिस्ट्रेशन, म्यूटेशन एवं नामान्तरण प्रक्रिया एवं कार्यों की गहनता से समीक्षा करते हुए जिलाधिकारियों को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। श्री रौतेला ने निर्देश दिए कि ई-रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर कार्य करने में किसी भी प्रकार की समस्या एवं कठिनाई उत्पन्न होती है तो उसकी तत्काल सूचना मण्डलायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।
वीसी में जिलाधिकारी नैनीताल सविन बंसल, बागेश्वर रंजना राजगुरू, पिथौरागढ़ विजय जोगदण्डे, अपर आयुक्त संजय खेतवाल, अपर जिलाधिकारी केएस टोलिया आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!