Breaking News :
>>कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है- विजया रहाटकर>>सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास- डीएम>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश
उत्तराखण्ड

ई-रिक्शा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के आंदोलन को लेकर सीएम से मिले कांग्रेसी

ई-रिक्शा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के आंदोलन को लेकर सीएम से मिले कांग्रेसी
देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से सीएम आवास में मुलाकात की।
इस अवसर पर प्रीतम सिंह ने मुख्यमंत्री से ई रिक्शा वालों की हड़ताल पर हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए कहा कि पिछले छह माह से देहरादून पुलिस प्रशासन ने ई रिक्शा का संचालन शहर के सभी मुख्य मार्गों में प्रतिबंधित किया हुआ है जिसके कारण ई रिक्शा चालकों के घरों में भुखमरी की नौबत आयी हुई है और ई रिक्शा के लिए जिन लोगों ने ऋण लिया हुआ है उनकी किश्तों की अदायगी न होने के कारण उनकी वसूली के नोटिस आने लगे हैं जिसके कारण कल परेशान हो कर ई रिक्शा वाले ने अपने रिक्शा में आग लगा दी। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को कहा कि ऐसा न हो कि क्षुब्ध हो कर कोई आत्मघाती कदम उठा ले। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के आंदोलन का समाधान निकालने की मांग की। प्रीतम सिंह ने सीएम से कहा कि सरकार को आंगनबाड़ी के मामले में उनकी जायज मांगों को मान कर आंदोलन समाप्त करना चाहिए। प्रीतम सिंह ने मुख्यमंत्री से पिछले आठ दिनों से परेड ग्राउंड में संविधान बचाओ के कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उन्हें राज्य सरकार की ओर से आश्वस्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को राज्य के अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को आश्वस्त करना चाहिए कि वे और उनके हित उत्तराखंड में सुरक्षित हैं। प्रीतम सिंह ने मुख्यमंत्री से शीशमबाड़ा के ट्रेंचिंग ग्राउंड से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली परेशानियों के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने मुख्यमंत्री को यह भी अवगत कराया कि आईएसबीटी मार्ग पर डंम्पिंग जोन बना हैं उसके कारण क्षेत्र में गन्दगी के कारण बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि ई रिक्शा के बारे में वो भी चिंतित हैं और इस विषय का समाधान जल्द करेंगे। आंगनवाड़ी, अल्पसंख्यक वर्ग व शीशमबाड़ा के बारे में भी यथा संभव करने का आश्वासन मुख्यमंत्री ने दिया। प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, गोदावरी थापली, प्रभुलाल बहुगुणा शामिल थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!