Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में आयोजन किया गया जनसुनवाई कार्यक्रम, 98 शिकायतें प्राप्त हुई

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जून 2023, सोमवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषीपर्ण सभागार कलक्ट्रैट में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 98 शिकायतें प्राप्त हुई। प्राप्त शिकायतों में भूमि विवाद, अतिक्रमण, अवैध कब्जा, आपसी विवाद, राष्ट्रीय राजमार्ग हेतु अधिग्रहित की गई भूमि को बढ़ा हुआ मुआवजा दिलाने, सड़क, बिजली, पानी, आर्थिक सहायता, धोखाधड़ी आदि सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों, नगर निगम, एमडीडीए के अधिकारीयों को निर्देशित किया कि अवैध कब्जे, भूमि खुर्द्ध-बुर्द्ध, अतिक्रमण की शिकायतों पर त्वरीत संज्ञान लेते हुए गम्भीरता से कार्यवाही करें। उन्होंने विद्युत विभाग,पेयजल निगम एवं जल संस्थान को शिकायतों पर त्वरीत संज्ञान लेकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये ।

जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतें :
➤ ग्राम विशनाई में कालसी में सड़क मरम्मत कार्य, हौज मरम्मत कार्य, जंगली जानवरों से खेती की सुरक्षा हेतु बाड़ लगाने, बरसाती पानी के साथ मलवा आने से मकान को खतरा एवं ग्राम ठारना चकराता में मकान को खतरा होने के दृष्टिगत सुरक्षा इंतेजाम किये जाने हेतु सुरक्षा दिवार लगाने पर मुख्य विकास अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिये।

➤ जनसुनवाई में तहसील विकासनगर अंर्तगत राष्ट्रीय राजमार्ग हेतु अधिग्रहित की गई भूमि का बड़ा हुआ मुआवजा दिलवाने की माँग पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी विकासनगर एवं विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।

➤ डोईवाला में भूमि खुर्द्ध-बुर्द्र्ध करने की शिकायत पर उपजिलाधिकारी डोईवाला को कार्यवाही के निर्देश दिये।

➤ ऋषिकेश में रास्ते पर अतिक्रमण पर उपजिलाधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

➤ पारिवारिक विवाद के प्रकरणों पर पुलिस अधिकारीयों को जाँच कर कार्यवाही के निर्देश दिये।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, प्रभारी वनाधिकारी वैभव कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ० एस.के. बरनवाल, उप जिलाधिकारी सदर नरेशचंद्र दुर्गापाल, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रांत सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी गोवर्धन, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह सहित, नगर निगम, सिंचाई, विद्युत सहित संबंधित विभागों, अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!