Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
ताज़ा खबरेंदेश

निर्माता-निर्देश हंसल मेहता भी हुए कोरोना पॉजिटिव, हाल ही में बेटे के लिए की थी रेमडेसिविर की माँग

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 अप्रैल 2021, बुधवार, नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने इस वक्त भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था को तोड़कर रख दिया है।  इसका सबसे ज्यादा प्रभाव महाराष्ट्र और इसकी राजधानी मुंबई में भी फैला हुआ है। एक के बाद एक स्टार्स कोरोना वायरस की चपेट में आते नजर आ रहे हैं। आम आदमी से लेकर टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स तक कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। वहीं अब निर्माता-निर्देश हंसल मेहता भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। हंसल मेहता के साथ उनका पूरा परिवार संक्रमित हो गया है। खुद के कोविड पॉजिटिव होने की खबर खुद फिल्ममेकर ने ट्वीट के जरिए दी है।

निर्माता-निर्देश हंसल मेहता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट के जरिए बताया कि उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण और बुखार हैं। इससे पहले उन्होंने ये भी बताया कि उनका पूरा परिवार कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया है और सभी अलग-अलग क्वारंटीन में हैं। हंसल मेहता ने ट्वीट कर लिखा, ‘ऐसा लग रहा है जैसे मैं भी वायरस से संक्रमित हो गया हूं। गला खराब, बुखार और कोरोना के अन्य हल्के लक्षण। टेस्ट की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहा हूं लेकिन ट्रीटमेंट शुरू कर दिया है। हम इस वायरस से लड़ेंगे।’

विदित रहे कि इससे पहले हंसल मेहता ने सोशल मीडिया पर बताया था कि वह एक बड़ी परेशानी से गुजर रहे हैं। उनके बेटे पल्लव मेहता कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों और फैंस से रेमडेसिविर इंजेक्शन का इंतजाम करवाने की अपील की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस इंजेक्शन की मांग की है और कहा है कि अगर इंतजाम हो जाए तो उन तक पहुंचा दे ताकि उनके बेटे का इलाज हो सके। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, लोकेशन- ‘मुंबई, क्रिटिकेयर अस्पताल अंधेरी ईस्ट। मरीज- पल्लव मेहता।’ हालांकि कुछ समय बात हंसल मेहता के बहुत से फैंस उनकी मदद के लिए आगे आए और उन्हें रेमडेसिविर इंजेक्शन मुहैया करवाने में मदद की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!