Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
ताज़ा खबरेंदेश

दमोह के जिला अस्पताल में कल रात कुछ लोगों द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडरों को लूटने का मामला आया सामने

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 अप्रैल 2021, बुधवार, भोपाल। देश में कोरोना के कहर के बीच ऑक्सीजन की कमी बड़ी समस्या बनकर उभरी है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब से लेकर उत्तर प्रदेश तक इस समस्या से जूझ रहे हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही ऑक्सीजन की मांग भी तेज से बढ़ रही है। कई राज्यों ने केंद्र सरकार से ऑक्सीजन पहुंचाने की अपील की है। मध्य प्रदेश में भी हालात बहुत गंभीर बने हुए हैं। राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में अस्पताल ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि दामोह में ऑक्सीजन सिलेंडरों को लूटने का मामला सामने आया है।

दमोह के जिला अस्पताल से मंगलवार रात लोगों ने ऑक्सीजन सिलेंडर लूट लिया। जिले के कलेक्टर ने बताया, ‘जैसे ही ऑक्सीजन सिलेंडर का ट्रक आया कुछ लोगों ने ऑक्सीजन सिलेंडर लूट लिया और अपने मरीज़ों के पास ले जाकर रख दिया। हालांकि अस्पताल में ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध था। ऐसे लोगों की पहचान करके उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।

कुछ राज्य में ऑक्सीजन के खाली सिलेंडरों की समस्या भी बनी हुई है। उत्तर प्रदेश में लगभग सभी जिलों में ऑक्सीजन की कमी की शिकायतें हैं। पंजाब के अमृतसर और जालंधर में भी आक्सीजन की कमी की शिकायत आ रही है। छत्तीसगढ़ में आक्सीजन की कमी नहीं है। एहतियातन सरकार ने राज्य के सभी 29 संयंत्रों से आक्सीजन की औद्योगिक आपूर्ति पर रोक लगा दी है। केवल अस्पतालों को ही इसकी आपूर्ति की जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!