Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

बचदा का जाना पूरे प्रदेश के लिए बहुत बड़ी क्षति है, उत्तराखंड के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 अप्रैल 2021, बुधवार, देहरादून। प्रदेश भाजपा कार्यालय में मंगलवार को आयोजित सभा में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय बची सिंह रावत (बचदा) को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि बचदा का जाना पूरे प्रदेश के लिए बहुत बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई असंभव है।

उत्तराखंड के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि बचदा ने भाजपा को आगे बढ़ाने के अलावा विकासपरक सोच के साथ आगे बढऩे की प्रेरणा दी। उनके सिद्धांतों को आत्मसात कर हम आगे बढ़ेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि सादगी की मिसाल रहे बचदा कुशल संगठनकर्ता और रणनीतिकार थे। उन्हें जब भी जो जिम्मेदारी सौंपी गई, उसमें वह खरा उतरे।

उनके प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए संगठन बूथ स्तर तक मजबूत हुआ और उनके मार्गदर्शन में भाजपा ने नए आयाम छुए।राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, महापौर सुनील उनियाल गामा ने बचदा से जुड़े संस्मरण सुनाए। सभा का संचालन प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने किया।

इस मौके पर विधायक विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ व खजान दास, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा देवेंद्र भसीन व अनिल गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, विनोद सुयाल, मधु भट्ट, नीरू देवी, कमलेश उनियाल, अजेंद्र अजय, राजीव तलवार, रविंद्र कटारिया आदि मौजूद थे। इससे पहले सभा में बचदा के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!