Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
ताज़ा खबरेंदेश

लिक्विड ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए टाटा ग्रुप देश में 24 क्राइओगेनिक कंटेनर्स का आयात करेगा

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 अप्रैल 2021, बुधवार, नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच ऑक्सीजन की बहुत अधिक किल्लत पैदा हो गई है। टाटा ग्रुप लिक्विड ऑक्सीजन को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए 24 क्राइओगेनिक कंटेनर्स आयात करेगा। समूह इन कंटेनर्स के जरिए देश में ऑक्सीजन की सप्लाई करेगा। इससे देशभर में ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने में थोड़ी मदद मिलेगी।

टाटा समूह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी देते हुए लिखा है कि  ”टाटा ग्रुप लिक्विड ऑक्सीजन को ट्रांसपोर्ट करने के लिए  24 क्राइओगेनिक कंटेनर्स का आयात कर रहा है। इससे देश में ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने में मदद मिलेगी।”

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में फार्माश्यूटिकल कंपनियों सहित सभी स्टेकहोल्डर्स को ऑक्सीजन सिलेंडर की किल्लत जैसी तात्कालिक चुनौती से एकसाथ मिलकर निपटने का आह्वान किया। कोरोना महामारी की दूसरी लहर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र के नाम संबोधन में लोगों की अपील की सराहना करते हुए समूह ने कहा है कि वह कोविड-19 से यथासंभव मुकाबले को लेकर प्रतिबद्ध है। उसने कहा है कि ऑक्सीजन संकट में कमी लाने के लिए चार्टर्ड विमान द्वारा क्राइओगेनिक कंटेनरों का आयात हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में ऐसा ही एक प्रयास है।

विदित रहे कि गत वर्ष जब कोरोना महामारी की पहली लहर भारत में आई थी तो समूह ने दक्षिण कोरिया, अमेरिका और चीन जैसे देशों से बड़े पैमाने पर वेंटीलेटर्स, पीपीई किट्स, मास्क और ग्लब्स का आयात किया था। समूह ने कोरोनावायरस महामारी से निपटने के लिए 1,500 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद भी दी थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!