Breaking News :
>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

जनपद बलिया में प्रियंका गाँधी रोड शो कर पार्टी उम्‍मीदवार के समर्थन में कर रही प्रचार

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 फरवरी, 2022, सोमवार, बलिया। जनपद बलिया के सहतवार, बांसडीह और फेफना, रतसड़ में प्रियंका गाँधी रोड शो कर पार्टी उम्‍मीदवार के समर्थन में प्रचार कर रही हैं। तय समय से कुछ देर से बलिया के बांसडीह विधान सभा पहुँचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो शुरू हुआ तो कांग्रेसियों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों की भीड़ के बीच प्रियंका गाँधी को फूल और मालाओं से लादने का दौर शुरू हुआ तो कांग्रेसियों ने नारे लगातार प्रियंका गाँधी का भी उत्‍साह बढ़ाया।

जनपद बलिया में रोड शो करने पहुंचीं प्रियंका के साथ पार्टी पदाधिकारी भी रहे तो कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन के भी पसीने छूट गए। भीड़ का आलम यह रहा कि बहुत से लोग भीड़ के दबाव में गिरे लोग रौंद भी दिए गए। आम्बेडकर तिराहा से प्रिंयका गांधी का रोड शो निकला तो उसे देखने के लिए लोगों का भारी हुजूम भी उमड़ पड़ा। जनसैलाब का आलम यह रहा कि लोगों की भीड़ के बीच से रोड शो बमुश्किल ही आगे बढ़ पा रहा था। इसकी वजह से सुरक्षा बलों को काफी मशक्‍कत करनी पड़ी।

प्रियंका गाँधी का रोड शो बलिया के बांसडीह और फेफना विधानसभा में प्रस्‍तावित था। इस रूट को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मंथन किया और रोड शो को लेकर सुरक्षा का दायरा भी तय किया। हालांकि, दोपहर बाद रोड शो शुरू होने के बाद भीड़ बढ़ी तो सुरक्षा बलों पर रोड शो को भीड़ के बीच आगे बढ़ाना मुश्किल हो गया। 

विधानसभा चुनाव के छठे चरण में सभी दल अपनी पूरी ताकत बलिया में झोंक चुके हैं। सोमवार को बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के बांसडीह में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी पहुंची। जूनियर हाईस्कूल के मैदान में हेलीकाप्टर से उतरने के बाद वाहन से वह सीधे सप्तऋषि द्वार होते हुए आंबेडकर तिराहे पर पहुंची। यहां आंबेडकर जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर पार्टी प्रत्याशी पुनीत पाठक के लिए रोड सो निकाला। यह रोड शो सप्तऋषि द्वार से कोतवाली होते हुए जूनियर हाईस्कूल के मैदान में जाकर समाप्त हुआ। गांधी परिवार की बिटिया को देखने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़े थे। इन विधान सभा में वह पहली बार पहुंची थी। उन्‍होंने सभी से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।

प्रियंका गाँधी ने भाजपा, सपा व बसपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जब देश की सरकारी संपत्तियों को ही बेंच डाला तो वह युवाओं को रोजगार कहां से देगी। कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का कर्जा माफ होगा, बिजली का बिल हाफ होगा। 20 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। धान व गेहूं की कीमत ढाई हजार रुपये प्रति क्विंटल किसानों को दी जाएगी। कहा कि भाजपा धर्म व जाति की राजनीति कर सत्ता में बने रहना चाहती है। देश में हर वर्ग की आय कम हो रही है। किसान, मजदूर व युवा सभी परेशान है। छुट्टा पशु फसल बर्बाद कर रहे हैं। भर्ती की परीक्षा तो होती है लेकिन भर्ती नहीं होती। मायावती 5 साल तक घर से बाहर ही नहीं निकली हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव केवल तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। हाथरस हो या लखीमपुर भाजपा सरकार के अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस ही सड़कों पर उतरी है। प्रदेश में नौजवान पलायन कर रहे हैं। बड़े उद्योगपतियों को देश की संपत्ति बेची जा रही है। 30 सालों में प्रदेश में कोई विकास नहीं हुआ है। वहीं दोपहर दो बजे तक बांसडीह का रोड शो खत्म होने के बाद प्रियंका वापस हैलीपेड पर पहुँचीं और रतसर के लिए रवाना हो गईं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!