Breaking News :
>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

“कांग्रेस प्रचंड बहुमत से बना रही सरकार”: प्रीतम सिंह

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 फरवरी, 2022, सोमवार, देहरादून। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि राज्यवासियों ने इस बार बदलाव का मन बनाया है। भाजपा मुंगेरीलाल के सपने देखना बंद करे। कांग्रेस प्रचंड बहुमत से प्रदेश में सरकार बना रही है।

प्रीतम सिंह ने रविवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि भाजपा में कौन कहां किस से मिल रहा है, यह उनका अंदरूनी मामला है। यह तय है कि इस बार कांग्रेस सत्ता में आ रही है। पोस्टल बैलेट के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र के इस पर्व में सभी लोग सम्मलित होते हैं। पोस्टल बैलेट को लेकर वीडियो वायरल हो रहा है तो ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है। इससे स्वस्थ लोकतंत्र की अवधारणा पर सवाल उठते हैं। सेना में भी यही व्यवस्था होनी चाहिए कि यह जवान तय करे कि वह किसे वोट डालना चाहता है। यहां तो वीडियो में एक ही व्यक्ति सबके वोट डालता नजर आ रहा है। मामले का चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है, इसकी जांच भी हो रही है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर कांग्रेस पर नकारात्मक बयानबाजी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में भारत और भारतीयों को मिल रहा सम्मान कांग्रेस नेताओं को पच नहीं रहा। इसीलिए वे केंद्र और राज्य सरकार पर प्रश्न खड़े करने का प्रयास कर रहे हैं। वास्तविकता यह है कि वर्तमान परिस्थितियों में भारत ही ऐसा देश है, जो यूक्रेन व रूस, दोनों देशों के संपर्क में है और सकारात्मक भूमिका निभा रहा है।

प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने कहा कि यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों व अन्य नागरिकों को निःशुल्क भारत लाने की प्रभावी व्यवस्था में सरकार जुटी है। सरकार के अथक प्रयासों से बड़ी संख्या में ऐसे लोग स्वदेश लौटे हैं और उनके स्वजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उनकी सरकार की सराहना कर रहे हैं। दूसरी तरफ, पाकिस्तान समेत अन्य देशों के लोग अपनी सरकारों को कोस रहे हैं और भारतीय तिरंगे को कवच की तरह इस्तेमाल कर अपनी जान बचाते हुए अपने देश की सरकार को भारत से सीख लेने की सलाह दे रहे हैं। गोयल ने कहा कि नकारात्मक राजनीतिकांग्रेस नेताओं के डीएनए में प्रवेश कर गई है और इनकी सकारात्मक सोचने की क्षमता भी खत्म हो गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!