Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

हरिद्वार में दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे मुख्‍यमंत्री धामी

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 फरवरी, 2022, सोमवार, हरिद्वार। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने आज, सोमवार को धर्मनगरी, हरिद्वार में दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से सेवा साधना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर होने पर हुए आयोजन के समापन कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्‍यमंत्री धामी सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग पूजन कार्यक्रम के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे।

इस दौरान उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने शिवलिंग पर जलाभिषेक के अलावा आरती में भी हिस्सा लिया। बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वह खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें पूर्णाहुति कार्यक्रम में आने का अवसर मिला। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। कहा कि भगवान भोले शंकर सभी को सुखी और निरोगी रखें।

दिव्य प्रेम सेवा मिशन मिशन के प्रमुख आशीष गौतम भैया ने कहा कि सेवा साधना के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। जिस अवसर पर सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग पूजन का संकल्प लिया गया था। कहा कि मिशन के 25 प्रकल्प मानवता की सेवा और समाज की सेवा में सेवारत हैं। प्रकल्प और इससे जुड़े स्वयंसेवक और अधिक दायित्व बोध का निर्वाह कर सकें हमारा यही लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि सोमवार को सामाजिक कार्यक्रम तो हो गया है, लेकिन कर्मकांड की पूर्णता 26 से 28 मार्च को होनी है। जिसमें राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी आमंत्रण दिया गया है।

“भगवान भोले शंकर और मां सुरेश्वरी देवी से यही प्रार्थना है कि सभी बच्चे सही सलामत वतन वापसी करें” : मुख्‍यमंत्री धामी

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के छात्रों को सकुशल लाने के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी है। लगातार नोडल अधिकारी विदेश मंत्रालय, दूतावास और सुरक्षा सलाहकार के साथ ही अभिभावकों से संपर्क साधे हुए हैं। कहा कि भगवान भोले शंकर और मां सुरेश्वरी देवी से यही प्रार्थना है कि सभी बच्चे सही सलामत वतन वापसी करें।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.