Breaking News :
>>गंदे कूलर पैड्स बन सकते हैं बीमारियों की वजह, जानिए कैसे रखें खुद को सुरक्षित>>मुख्यमंत्री धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर सुनीं उनकी समस्याएं>>वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का नया गाना ‘चुनरी चुनरी’ हुआ रिलीज>>मातृशक्ति और वंचित बच्चों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य- कुसुम कंडवाल>>अब खिलाड़ी कर सकेंगे विश्व स्तरीय खेल सुविधाओं के साथ अभ्यास- रेखा आर्या>>अजबपुर कला में आठ बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा का वैक्स स्टेच्यू मैडम तुसाद न्यूयॉर्क में, बनाया इतिहास, जानकर होगा गर्व

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने काम के जरिए नाम कमाया है। अब वे ग्लोबल आइकॉन हैं। बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की देसी गर्ल का मैडम तुसाद, न्यूयॉर्क में वैक्स स्टेच्यू स्थापित किया गया है।

दअसल, हाल ही में 7 फरवरी को न्यूयॉर्क के मैडम तुसाद में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) के वैक्स स्टेच्यू का अनावरण किया गया। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इससे जुड़ी तस्वीरों के साथ वीडियो भी शेयर किया है। आपको जानकर खुशी होगी कि प्रियंका दुनिया की पहली महिला हैं जिनके 4 वैक्स स्टेच्यू मैडम तुसाद में लगेंगे। इसमें से एक न्यूयॉर्क में स्थापित किया जा चुका है।

सोशल मीडिया पर मैडम तुसाद न्यूयॉर्क की तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका लिखती हैं कि, ‘जब मैं न्यूयॉर्क के मैडम तुसाद में अपनी नई वैक्स स्टेच्यू देखती हूं, दूसरी जगहों पर भी जल्द आ रहा है’। यूके, ऑस्ट्रेलिया और एशिया। थैंक यू मैडम तुसाद टीम।

प्रियंका कुछ समय से लगातार सुर्खियों में रही हैं। पिछले साल अगस्त में उन्होंने अमेरिकी सिंगर एक्टर निक जोनास के साथ सगाई की थी और इसके बाद दिसंबर में शादी। इस शादी पर भी ग्लोबली सबकी निगाहे थी क्योंकि दोनों ही बड़े स्टार्स हैं।

प्रियंका ने बॉलीवुड फिल्मों के अलावा हॉलीवुड में जबरदस्त काम किया है। प्रियंका अपने पहले सॉन्ग इन माई सिटी के साथ ही अमेरिका में काफी लोकप्रिय हो गईं थी। इसके बाद उन्होंने टीवी सीरीज़ क्वाटिंको में काम किया था। प्रियंका चोपड़ा ने तीन हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। अब तक तीन हॉलीवुड फिल्म्स बेवॉच, एक किड लाइक जेक और जल्द रिलीज़ होने वाली फिल्म इसेंट इट रोमैंटिक में काम कर रही हैं। इस कारण प्रियंका कई एशियाई देशों में भी जानी पहचानी जाती हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!