Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
देश

#PM Modi Live: पीएम मोदी का विशेष विमान पहुंचा बागडोगरा

सिलीगुड़ी । प्रधानमंत्री के विशेष विमान ने बागडोगरा एयरपोर्ट पर तीन बजकर पांच मिनट पर लैंड किया है। अब वे यहां से जलपाईगुड़ी के मयनागुड़ी के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे। वहां वे विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सभा मंच पर केंद्रीय मंत्री सह दार्जीलिंग के सांसद एसएस अहलुवालिया, मुकुल रॉय, रूपा गांगुली आदि मौजूद हैं। सभा शुरू हो चुकी है। मुकुल राय ने अपना संबोधन कर लिया है। रूपा गांगुली भी सभा को संबोधित कर चुकी हैं। दोनों ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निशाने पर रखा। फिलहाल एसएस अहलुवालिया संबोधित कर रहे हैं। अहलुवालिया भी बांग्ला भाषा में ही संबोधित कर रहे हैं।

इसके पहले पीएम का कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के रायपुर में था। वहां से उनके विशेष विमान ने बागडोगरा के लिए करीब डेढ़ बडे उड़ान भरी थी। बागडोगरा एयरपोर्ट के एयरफोर्स जोन में उनके विमान ने लैंड किया। यहां उनका स्वागत एयरफोर्स के अधिकारियों के साथ भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, सिलीगुड़ी इकाई के अध्यक्ष अभिजीत राय चौधरी आदि ने किया।

बता दें कि वर्ष 1986 के बाद कोई प्रधानमंत्री जलपाईगुड़ी में किसी सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आ रहे हैं। लिहाजा प्रधानमंत्री को देखने के लिए लोगों में एक अलग ही उत्साह नजर आ रहा है।
सभास्थल पर लाखों की भीड़ जमा है। सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री की यह सभा ऐसे समय में हो रही है, जब बंगाल की ममता व केंद्र की मोदी सरकार के बीच सीबीआइ को लेकर काफी विवाद है। सभा में भारी भीड़ के आने के कारण मयनागुड़ी में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर जाम लग चुका है।

इसके पहले सभास्थल पर पहुंचीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव लॉकेट चटर्जी ने कहा राज्य में कानून व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है। ममता बनर्जी के धरना मंच में आइपीएस अफसरों का जाना दुर्भाग्यजनक है।तृणमूल कांग्रेस संविधान को तोड़ने में जुटी है।  भाजपा कार्यकर्ताओं को सभा में आने से रोका जा रहा है। लेकिन बंगाल की जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है। दक्षिण बंगाल से ही नहीं उत्तर बंगाल से भी भाजपा को पूरी उम्मीद है। लोगों को परेशान करने के लिए ढाबे बंद कराए गए हैं।

बता दें कि मयनागुड़ी स्थित चूड़ाभंडार कृषि मैदान में प्रधानमत्री की सभा को लेकर एसपीजी ने सुबह आठ बजे से जिले में माल वाहक ट्रकों के घुसने पर पाबंदी लगा दी थी। इसके बावजूद 31 नंबर राजमार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही हो रही है। सड़़कों पर निजी बसों का अभाव दिख रहा है। राजमार्ग से सटे ढाबा व होटल भी बंद हैं। फलस्वरूप आम लोगों व यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूरे जिले में एक तरह से बंद की स्थिति लग रही है। ढाबा बंद होने के चलते गुवाहाटी से आने वाले ट्रक चालकों को खाना नहीं मिल पा रहा है।

 

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *