Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तराखण्ड

चुनाव को देखते लोकलुभावन रहेगा उत्तराखंड सरकार का आगामी बजट

देहरादून। किसानों और महिलाओं को ब्याजमुक्त कर्ज, कारोबारियों को वैट व जीएसटी मामलों के निपटारे में रियायत, युवाओं के लिए नए रोजगार पैदा करने समेत मंत्रिमंडल के तमाम हालिया फैसले गवाही दे रहे हैं कि राज्य के अगले वित्तीय वर्ष का बजट खासा लोक-लुभावन रहने जा रहा है। मकसद साफ है लोकसभा के चुनाव। नए बजट में राज्य में मतदाताओं के हर वर्ग को नई घोषणाओं के जरिये गुलाबी अहसास कराने की तैयारी है।

वित्तीय वर्ष 2019-20 का बजट आकार 50 हजार करोड़ के इर्द-गिर्द रहने जा रहा है। सत्तारूढ़ भाजपा और प्रदेश सरकार के लिए वर्ष 2019 अहम हो चला है। मोदी लहर पर सवार होकर भाजपा ने वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव और फिर 2017 में विधानसभा चुनाव ही नहीं जीता, बल्कि कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर सूपड़ा साफ कर दिया।

वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव में राज्य की पांचों संसदीय सीट हासिल करने में भाजपा कामयाब रही थी। अब भाजपा सरकार पर इस प्रदर्शन को दोहराने का दबाव तारी है। लिहाजा मतदाताओं के हर तबके को लुभाने पर जोर है। लोकसभा चुनाव से ऐन पहले हो रहे बजट सत्र में त्रिवेंद्र रावत सरकार इसी कसरत में जुटी है।

विधानसभा का बजट सत्र 11 फरवरी से प्रस्तावित है। इससे पहले हुई मंत्रिमंडल की दौ बैठकों में सरकार ने हर तबके को ध्यान में रखकर बजट प्रावधान को तरजीह दी है। गरीब सवर्णो के लिए 10 फीसद आरक्षण अध्यादेश के जरिये लागू करने के साथ ही समूह-ग की बंद पड़ी भर्तियां भी खुलने जा रही हैं।

हाईकोर्ट के इन भर्तियों में सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण की शर्त निरस्त करने के आदेश के बाद समूह-ग की भर्ती प्रक्रिया बंद हो गई थी। अब सरकार ने समूह-ग की भर्तियों में स्थायी निवासियों को ही आवेदन करने का प्रावधान कर राज्य के युवाओं में गहरा रहे असंतोष को दूर करने की कोशिश की है। इसके साथ ही भर्ती प्रक्रिया जल्द खुलना तय हो गया है।

इसी तरह उत्तराखंड युवा पेशेवर नीति-2019 और अंत:शिक्षुता (इंटर्नशिप) नीति-2019 को मंजूरी दे दी गई है। इस कार्ययोजना पर सरकार ने कदम बढ़ाए तो केंद्र की मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी कौशल विकास योजना में राज्य सरकार कुलांचे भर सकती है। एक लाख युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार दिलाने की दिशा में यह अहम कदम साबित हो सकता है। सहकारी क्षेत्र में रोजगार के सैकड़ों अवसर की संभावना बनी है।

किसानों और महिलाओं को बगैर ब्याज के ऋण देने के फैसले को जमीन पर उतारने के लिए नए बजट में प्रावधान नजर आएगा। किसानों को दोहरी खुशी मिली है। कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के भत्तों का तोहफा सरकार दे चुकी है। इसे लेकर कर्मचारियों की नाराजगी को भी दूर किया गया है।

अलबत्ता, इससे बजट में वेतन-भत्ते-पेंशन की मार पड़ना तय है। वित्तीय वर्ष 2018-19 का बजट आकार 45585.09 करोड़ था। वहीं अगले वित्तीय वर्ष के लिए यह बजट आकार 50 हजार करोड़ को भी पार कर सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!