Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर सुनीं उनकी समस्याएं>>वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का नया गाना ‘चुनरी चुनरी’ हुआ रिलीज>>मातृशक्ति और वंचित बच्चों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य- कुसुम कंडवाल>>अब खिलाड़ी कर सकेंगे विश्व स्तरीय खेल सुविधाओं के साथ अभ्यास- रेखा आर्या>>अजबपुर कला में आठ बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी
उत्तराखण्ड

भाजपा दिग्गज सुशील मोदी और उमा भारती करेंगे उत्तराखंड का दौरा

देहरादून। भारत के मन की बात कार्यक्रम के अंतर्गत बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी व केंद्रीय मंत्री उमा भारती उत्तराखंड का दौरा करेंगी। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी 10 फरवरी को देहरादून व केंद्रीय पेयजल मंत्री उमा भारती 25 फरवरी को हल्द्वानी आ रही हैं। मोदी देहरादून में पत्रकारों से वार्ता के अलावा पूर्व सैनिकों से विचार-विमर्श करेंगे।

केंद्रीय मंत्री उमा भारती 25 फरवरी को हल्द्वानी में पत्रकार वार्ता के अतिरिक्त किसान प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श करेंगी। डॉ भसीन के मुताबिक भारत के मन की बात कार्यक्रम के अंतर्गत वर्तमान में दो रथ हरिद्वार व नैनीताल लोकसभा क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर जा रहे हैं।

इस पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य जनता के विभिन्न वगरें से अलग-अलग विषयों पर उनके विचार जानना है, जिनके आधार पर पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए अपना दृष्टि पत्र तैयार करेगी। इस कार्यक्रम के लिए उत्तराखंड में खिलेंद्र चौधरी कार्यक्रम के संयोजक व जोगेंद्र पुंडीर गढ़वाल के सह संयोजक हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवास समिति घोषित 

लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा की प्रदेश प्रवास समिति की घोषणा कर दी गई है। समिति के प्रदेश संयोजक व प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अनुमति से समिति की घोषणा की। समिति में प्रदेश उपाध्यक्ष विनय रोहिला, सहसंयोजक ऋषि राज डबराल, डॉ. आदित्य कुमार, माणिक निधि शर्मा व नलिन भट्ट सदस्य हैं।

यह समिति प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय नेताओं, मंत्रियों, अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों सहित वरिष्ठ नेताओं के उत्तराखंड में कार्यक्रमों व प्रवास का प्रबंधन करेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!