Breaking News :
>>‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ>>रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी>>स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल>>प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम>>देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती>>कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई>>उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन>>नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी>>पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम>>जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने दिये परिसंपत्तियों की नियमित समीक्षा के निर्देश>>तकनीकी खराबी के बाद लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट वापस हीथ्रो एयरपोर्ट पर सुरक्षित लौटी>>त्यूणी में टोंस नदी से 46 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद>>15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, जिलों में तेज हुआ मरम्मत अभियान>>हरिद्वार में प्रथम पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का किया शुभारंभ, CM धामी बोले- ज्ञान के साथ संस्कार जरूरी>>25 सूत्रीय कार्यक्रम के लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करें अधिकारी : मुख्य विकास अधिकारी>>‘प्रेम कीटाणु’ का ट्रेलर रिलीज, प्यार और गलतफहमी के बीच उलझी वीर पहाड़िया-अपराशक्ति खुराना की कहानी>>मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन>>आयुर्वेद हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण अंग- मुख्यमंत्री धामी>>मीराबाई चानू ने किया कमाल, 198 किलो उठाकर रचा इतिहास, एशियाड में भारत को दिलाया रजत पदक>>गंगा में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 11 लोग डूबे, चार को बचाया, एक का शव बरामद
देश

कांग्रेस का ‘हाथ’ छोड़ शिवसेना में शामिल हुई प्रियंका चतुर्वेदी, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली। कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने पार्टी ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को दो पन्नों का अपना इस्ताफा भी भेज दिया है। वह शिवसेना में शामिल हो गई है, पार्टी में शामिल होते ही उन्होंने साफ कर दिया है कि टिकट की वजह से उन्होंने कांग्रेस नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा मेरे लिए महिला सम्मान बड़ा मुद्दा है, ऐसे में मेरे पास शिवसेना से बेहतर कोई विकल्प नहीं था। पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ठीक है ये उनके और कांग्रेस के बीच का मामला है।

इस्तीफा देने के बाद प्रियंका ने ट्वीट में लिखा कि पिछले 3 दिनों में देश भर से मुझे जो प्यार और समर्थन मिला है, उससे मैं पूरी तरह अभिभूत और आभारी हूं। मैं अपने आप को धन्य मानता हूं कि मुझे इतना समर्थन मिला। इस यात्रा का हिस्सा बनने वाले सभी लोगों को धन्यवाद।

राहुल गांधी को दिए पत्र में प्रियंका ने लिखा कि बड़े ही दुख के साथ मैं पार्टी में अपने सभी पदों से इस्तीफा दे रही हूं। उन्होंने लिखा कि10 साल पहले मैं विचारधारा से प्रभाावित होकर पार्टी में शामिल हुई थी। साथ ही प्रियंका ने लिखा कि मैंने पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के सारे कर्तव्य निभाएष मुझे याद दिलाने की जरुरत नहीं है कि कैसे उस दौरान मेरे परिवार और मुझे धमकियां मिली थी। पढ़ें पूरा पत्र…

बता दें कि प्रियंका ने अपने ट्वीटर अकाउंट से पार्टी का नाम भी हटा दिया है। सूत्रों का कहना है कि प्रियंका ने अपना इस्तीफा अध्यक्ष राहुल गांधी को भेज दिया है।

जानें क्यों पार्टी से नाराज हैं प्रियंंका 

दरअसल, प्रियंका ने पिछले दिनों उत्‍तर प्रदेश के मथुरा में राफेल डील को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान कांग्रेस के ही कार्यकर्ताओं ने प्रियंका से अभद्र व अमर्यादित व्यवहार किया था।  प्रियंका ने इसकी शिकायत कांग्रेस अनुशासनात्‍मक कमिटी से की थी। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दोषी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की। हालांकि, बाद में पार्टी ने दोषी कार्यकर्ताओं के खिलाफ की गई अनुशासनात्‍मक कार्यवाही को निरस्‍त कर दिया है। जिसके बाद से प्रियंका पार्टी से नाराज हैं। उन्होंने पार्टी के इस कमद के खिलाफ ट्वीटर पर निराशा भी प्रकट की थी।

उन्होंने ट्वीट किया कि  ‘बड़े ही दुख की बात है कि पार्टी मारपीट करने वाले बदमाशों को अधिक वरीयता देती है, बजाय जो खून पसीने के साथ काम करते हैं। पार्टी के लिए मैंने अभद्र भाषा से लेकर हाथापाई तक झेली, लेकिन फिर भी जिन लोगों ने मुझे पार्टी के अंदर धमकी दी, उनके साथ कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हैं।’

खेद प्रकट करने के बाद पार्टी ने निरस्त की कार्रवाई 

बता दें कि कांग्रेस के दोषी कार्यकर्ताओं के द्वारा घटना पर खेद प्रगट करने पर कार्यवाही को निरस्त की थी। गौरतलब है कि प्रियंका चतुर्वेदी भाजपा पर हमला करने में सबसे आगे रही हैं। हाल ही में उन्होंने स्मृति ईरानी पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि एक सीरियल आएगा, क्योंकि  मंत्री भी कभी ग्रेजुअट थी। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि इसकी ओपनिंग लाइन होगी, ‘क्वॉलिफिकेशन के भी रूप बदलते हैं, नए-नए सांचे में ढलते हैं। एक डिग्री आती है, एक डिग्री जाती है, बनते ऐफिडेविट नए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!