Breaking News :
>>‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ>>रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी>>स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल>>प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम>>देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती>>कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई>>उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन>>नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी>>पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम>>जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने दिये परिसंपत्तियों की नियमित समीक्षा के निर्देश>>तकनीकी खराबी के बाद लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट वापस हीथ्रो एयरपोर्ट पर सुरक्षित लौटी>>त्यूणी में टोंस नदी से 46 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद>>15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, जिलों में तेज हुआ मरम्मत अभियान>>हरिद्वार में प्रथम पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का किया शुभारंभ, CM धामी बोले- ज्ञान के साथ संस्कार जरूरी>>25 सूत्रीय कार्यक्रम के लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करें अधिकारी : मुख्य विकास अधिकारी>>‘प्रेम कीटाणु’ का ट्रेलर रिलीज, प्यार और गलतफहमी के बीच उलझी वीर पहाड़िया-अपराशक्ति खुराना की कहानी>>मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन>>आयुर्वेद हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण अंग- मुख्यमंत्री धामी>>मीराबाई चानू ने किया कमाल, 198 किलो उठाकर रचा इतिहास, एशियाड में भारत को दिलाया रजत पदक>>गंगा में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 11 लोग डूबे, चार को बचाया, एक का शव बरामद
मनोरंजन

आलिया और सलमान के साथ हरिद्वार और बनारस में शुरू होगी भंसाली की इंशाअल्लाह

मुंबई। संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह को लेकर तैयारी जोरों पर है। करीब दो दशक बाद सलमान खान और भंसाली एक साथ काम करने जा रहे हैं और इन दोनों के साथ पहली बार आलिया भट्ट। इस फिल्म को देश के कुछ धार्मिक शहरों में शूट करने की योजना है।

जानकारी के मुताबिक़ हाल ही में संजय लीला भंसाली चार दिन के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश और उत्तरकाशी गए थे। हरिद्वार में उन्होंने माया देवी मंदिर में दर्शन किया। उन्होंने ऋषिकेश और हरिद्वार के कई लोकेशंस देखीं और उन्हें पसंद भी आई हैं। ऋषिकेश में वो गलियों में गए, कुछ आश्रमों को देखा और घाट पर भी गए। भंसाली ने घाट किनारे के बने कुछ घरों को भी देखा और बाद में गंगा आरती में भी भाग लिया। ये भी जानकारी है कि भंसाली अपनी फिल्म की शूटिंग वाराणसी में भी करेंगे। हालाँकि अभी तक उन्होंने कुछ फाइनल नहीं किया है।

जानकारी के मुताबिक इंशाअल्लाह की कहानी रोमांटिक तो होगी लेकिन ऐज़ डिफ़रेंस के साथ l सलमान खान 40 से 45 साल के एक बिज़नेसमैन होंगे और आलिया भट्ट 20 साल की उम्र की एक लड़की जिसकी हीरोइन बनने के तमन्ना है l

भंसाली ने सलमान खान के साथ 1999 में आई हम दिल दे चुके सनम में काम किया था और बाद में सावरिया में उनका कुछ देर का रोल था। बाद में दोनों के बीच मनमुटाव हो गया लेकिन हाल के दिनों में दोनों मिले और सलमान ने भंसाली के साथ काम करने के लिए हां कर दी। इस फिल्म में उनकी हीरोइन आलिया भट्ट होंगी, जो पहली बार दोनों के साथ काम करेंगी। ये फिल्म एक प्रेम कहानी होगी लेकिन इसका एक पीरियड कनेक्शन भी होगा।

सूत्रों के अनुसार सलमान की यह फिल्म अगले साल यानि 2020 में रिलीज़ होगी, वह भी ईद के मौके पर। पहली बार होगा कि ईद के मौके पर सलमान और अक्षय कुमार एक दूसरे से बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी। फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ के साथ रोहित शेट्टी निर्देशित अक्षय की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ रिलीज होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!