Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री का संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग प्रदर्शन, भारत की बढ़ती ताकत का प्रमाणः महाराज

“विश्व योग दिवस” पर कैबिनेट मंत्री दून डिफेंस ड्रीम्स परिसर के योगाभ्यास में हुए शामिल

देहरादून। 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सामूहिक योग प्रदर्शन का नेतृत्व करना भारत की बढ़ती ताकत और योग की शक्ति को दर्शाता है। उक्त बात “विश्व योग दिवस” पर सहस्त्रधारा रोड स्थित दून डिफेंस ड्रीम्स परिसर में आयोजित योगाभ्यास के दौरान प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने देश एवं प्रदेश वासियों को विश्व योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कही।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दून डिफेंस ड्रीम्स परिसर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को योग की महत्ता के विषय में बताते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि “विश्व योग दिवस” की शुरुआत हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संयुक्त राष्ट्र में रखे गए प्रस्ताव से ही हुई थी। इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग’ है। वसुधैव कुटुंबकम का अर्थ है पूरी धरती ही एक परिवार है। अर्थात सभी लोग अपने स्वास्थ्य के लिए योग करें।

महाराज ने कहा कि प्रसन्नता की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व कर रहे हैं। 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री द्वारा अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सामूहिक योग प्रदर्शन का नेतृत्व करना भारत की बढ़ती ताकत और योग की शक्ति को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2014 में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया था। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की स्थापना के मसौदे का प्रस्ताव भारत द्वारा किया गया था। जिसका रिकॉर्ड 175 सदस्य देशों द्वारा समर्थन किया गया।

उन्होने कहा कि योग के अभ्यास होने वाले कई लाभों के बारे में दुनिया भर में जागरूकता बढ़ाने के लिए इस सप्ताह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 मनाया जा रहा है। महाराज ने कहा कि हर दिन योग करने से आपको अनगिनत लाभ होते हैं। यह हमारी शारीरिक सुदृढ़ता को बढ़ाने के साथ-साथ मानसिक चिंताओं को कम करने और तनाव से भी छुटकारा दिलाता है। आज की दुनिया में स्वस्थ रहना निश्चित रूप में सबसे बड़ा धन है। इसलिए हम सभी प्रधानमंत्री की अपील के अनुरूप योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ रहें।

इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, दून डिफेंस ड्रीम्स के निदेशक हरिओम चौधरी, अंकिता तनेजा एवं वेदिका मिश्रा सहित अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!