Breaking News :
>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जुलाई को उत्तर प्रदेश के नौ जिलों में तैयार मेडिकल कॉलेज का करेंगे लोकार्पण

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 जुलाई 2021, शुक्रवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुविधा को लगातार बेहतर करने के क्रम में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ा तोहफा देेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जुलाई को उत्तर प्रदेश के नौ जिलों में तैयार मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करेंगे।

कोरोना वायरस संक्रमण के पहले तथा दूसरे चरण में तमाम तरह की बंदिशों के बीच में भी उत्तर प्रदेश के विकास का काम चलता रहा। इसी का नतीजा है कि नौ जिलों में मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब 15 जुलाई इन नौ जिलों में मेडिकल कॉलेज का वर्चुअल लोकार्पण करेेंगे। उत्तर प्रदेश के एटा, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, हरदोई, जौनपुर, मिर्जापुर, प्रतापगढ़ के साथ ही सिद्धार्थनगर जिले में मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो चुके हैं।

उत्तर प्रदेश में चिकित्सा के बुनियादी ढांचे को अधिक मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ का लक्ष्य हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज का है। इन नौ नए मेडिकल कॉलेज शुरू होने से उत्तर प्रदेश में अब कुल मेडिकल कॉलेज 48 हो जाएंगे।

सीएम आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने हर जिले में कम से कम एक मेडिकल कॉलेज बनाने का लक्ष्य रखा है। बीते दिनों कोरोना वायरस संक्रमण काल में काफी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।

सरकार का प्रयास लोगों को श्रेष्ठ चिकित्सा सुविधाएं देने का है। इसी को सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सा बुनियादी ढांचे को उन्नत करने और बढ़ावा देने का प्रयास जारी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मानना है कि हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज होना चाहिए। सबसे अधिक आबादी वाले राज्य में 2017 तक केवल 12 मेडिकल कॉलेज थे और अब के तहत संख्या वर्तमान सरकार अब तक बढ़कर 48 हो गई है। इसके साथ ही 13 और मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है।

राज्य सरकार ने इन नौ मेडिकल कॉलेजों को चालू करने की प्रक्रिया को भी गति दे दी है। शासन ने इन कॉलेजों के लिए 70 प्रतिशत फैकल्टी सदस्यों की भर्ती भी पूरी कर ली है। इसके अलावा, 450 से अधिक संकाय सदस्यों की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है।

इसके साथ ही इन मेडिकल कॉलेज के लिए आवश्यक चिकित्सा उपकरण प्राप्त करने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!