Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत स्थिर, अफवाह पर ध्यान न दें

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 जुलाई 2021, शुक्रवार, लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत स्थिर बनी हुई है। वह आईसीयू के स्टाफ और अपने परिवारजन से सांकेतिक भाषा में बातचीत भी कर रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान कई बार उनके बारे में अप्रिय अफवाहें भी फैली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल्याण सिंह के पोते को शुक्रवार को फोन कर पूर्व मुख्यमंत्री की सेहत का अपडेट भी लिया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामना दी। उन्हें एसजीपीजीआई के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग में रखा गया है। क्रिटिकल केयर मेडिसिन, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी यूरोलॉजी और एंडोक्राइन सर्जरी समेत 5 बड़े विभागों के विभागाध्यक्ष समेत डॉक्टरों की एक बड़ी टीम उनका ख्याल रख रही है। एसजीपीजीआई के निदेशक डॉ0 आर.के. धीमन स्वयं उनकी सेहत का पल-पल का अपडेट ले रहे हैं।

निदेशक डॉ0 आर.के. धीमन ने बताया कल्याण सिंह की तबीयत स्थिर है और लगातार भर्ती होने के बाद से ही वह बेहतर हो रहे हैं। वह आईसीयू के स्टाफ और परिवारजनों से सांकेतिक भाषा में बातचीत भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया की पूर्व मुख्यमंत्री की तबीयत में भर्ती होने के बाद से काफी सुधार हुआ है।

उल्लेखनीय है कि बीते रविवार को कल्याण सिंह को लोहिया संस्थान से एसजीपीजीआई शिफ्ट कराया गया था। वह लोहिया संस्थान में करीब 1 हफ्ते तक भर्ती रहे। उस दौरान उन्हें माइनर ब्रेन स्ट्रोक और हृदयाघात का भी सामना करना पड़ा। इसके बाद उनकी स्थिति बिगड़ गई थी।

लोहिया संस्थान में सीएम योगी समेत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व अन्य कई बड़े नेता उन्हें देखने पहुंचे थे। इसके बाद ही उन्हें एसजीपीजीआई के आईसीयू में शिफ्ट कराने का फैसला लिया गया। तब से यहीं पर उनका इलाज चल रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!