Breaking News :
>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन>>उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>देहरादून के बद्रीपुर, धर्मावाला, हरबर्टपुर में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 40-50 बीघा क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई>>कैबिनेट के फैसलों से विकास, स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगी नई दिशा>>एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम>>सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

शुक्रवार को दिल्ली दौरे पर हैं मुख्यमंत्री धामी, प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह से कर सकते हैं मुलाकात

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 जुलाई 2021, शुक्रवार, देहरादून। प्रदेश में युवा को नेतृत्व की बागडोर सौंपने से उपजे असंतोष को थामने और सरकारी कामकाज को कुछ हद तक संभालने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब दिल्ली का रुख कर रहे हैं।

 धामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट से मुलाकात कर सकते हैं। पार्टी हाईकमान के सामने वह राज्य को लेकर अपना एक्शन प्लान और वरिष्ठों के असंतोष को थामने के लिए उनके स्तर पर की गई कसरत की रिपोर्ट प्रस्तुत कर सकते हैं।

बीती 4 जुलाई 2021 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पुष्कर सिंह धामी का यह पहला दिल्ली दौरा है। बताया गया कि धामी के दिल्ली दौरे का कार्यक्रम पहले ही तय कर लिया गया था, लेकिन केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल के चलते पार्टी हाईकमान की व्यस्तता रही। अब फेरबदल होने के बाद गुरुवार देर रात दिल्ली से हरी झंडी मिलने पर धामी शुक्रवार को दिल्ली रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक धामी दिल्ली में कितने समय रुकेंगे, यह वहीं तय होगा। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर सकते हैं। इन मुलाकातों को कई मायनों में अहम माना जा रहा है। खासतौर पर सूबे की कमान युवा के हाथों में सौंपने से पार्टी के भीतर वरिष्ठों में असंतोष उत्पन्न हो गया था। इस असंतोष को थाम कर धामी ने अपने सियासी कौशल का परिचय भी दिया। अब पार्टी हाईकमान के सामने वह अपने 5 दिन के कार्यकाल की रिपोर्ट पेश कर सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!