Breaking News :
>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी>>वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात>>कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी>>नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, 45 घर जमींदोज, पांच लोग लापता, 95 का रेस्क्यू>>जनता दर्शन में सीडीओ ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश>>उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>ज्यादा मक्खन खाना सेहत के लिए पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल और मोटापे का खतरा>>एसआईआर पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, 10 करोड़ नाम हटाने का दावा कर उठाए सवाल>>‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग>>माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा भारतीय तटरक्षक बल का दल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

14, 16 और 17 फरवरी को पंजाब में तीन रैलियों को सम्बोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 9 फरवरी 2022, नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा 2022 में मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। सभी दलों के नेता पूरे दम खम से चुनाव संपर्क में जुटे हुए हैं। इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी भी पंजाब का दौरा करेंगे। वह पंजाब में चुनावी रैलियाें को संंबोधित करेंगे। राज्‍य के दौरे पर पिछले दिनों दो बार कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी और एक बार बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायवती आ चुकी हैं।     

लुधियाना और फतेहगढ़ विधान सभा की वर्चुअल रैली करने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब में तीन रैलियां करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री की पहली रैली 14 फरवरी को जालंधर में होगी। इन तीन रैलियों के जरिये प्रधानमंत्री पंजाब के तीनों क्षेत्र दोआबा, माझा और मालवा क्षेत्रों को कवर करेंगे।

भाजपा के प्रदेश महासचिव महासचिव सुभाष शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पहली रैली 14 फरवरी को जालंधर में संबोधित करेंगे। इसके बाद वह दूसरी रैली 16 फरवरी को पठानकोट में करेंगे और तीसरी रैली 17 फरवरी को अबोहर में करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की रैलियां राज्य में राजनीतिक माहौल को बदल देगी और चुनाव लड़ रहे एनडीए के सभी उम्मीदवारों के आत्मविश्वास को बढ़ाएंगी। बता दें कि 5 जनवरी को प्रधानमंत्री की फिरोजपुर रैली सुरक्षा कारणों से रद हो गई थी।

प्रदेश महासचिव महासचिव सुभाष शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री अब फिरोजपुर जिले में ही रैली करेंगे लेकिन अबोहर में। यहां पर पिछले विधानसभा चुनााव में  भारतीय जनता पार्टी का विधायक जीता था। इस सीट पर बलराम जाखड़ की तीसरी पीढ़ी संदीप जाखड़ चुनाव लड़ रहे है। प्रधानमंत्री की रैली के बाद भाजपा की स्थिति में बदलाव आ सकता है।

विदित रहे कि भारतीय जनता पार्टी, पंजाब लोक कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!