Breaking News :
>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी>>वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात>>कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी>>नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, 45 घर जमींदोज, पांच लोग लापता, 95 का रेस्क्यू>>जनता दर्शन में सीडीओ ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश>>उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>ज्यादा मक्खन खाना सेहत के लिए पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल और मोटापे का खतरा>>एसआईआर पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, 10 करोड़ नाम हटाने का दावा कर उठाए सवाल>>‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग>>माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा भारतीय तटरक्षक बल का दल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पौड़ी जनपद के श्रीनगर गढ़वाल में जनसभा को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को श्रीनगर (गढ़वाल) में जनसभा को संबोधित करेंगे। विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद यह राज्य में प्रधानमंत्री की पहली फिजिकल सभा होगी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी गुरुवार को उत्तराखंड में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

प्रदेश में 14 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले भाजपा के शीर्ष नेता उत्तराखंड में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में जुट गए हैं। इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को श्रीनगर में सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के अनुसार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कुमाऊ मंडल में द्वाराहाट और गढ़वाल मंडल में हरिद्वार ग्रामीण व ज्वालापुर में सभा करेंगे।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गुरुवार को डीडीहाट, भीमताल व कालाढूंगी में जनसभा करेंगी। शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बदरीनाथ, हल्द्वानी व सहसपुर में सभा का कार्यक्रम है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार 12 फरवरी को गढ़वाल मंडल के यमकेश्वर व कुमाऊं मंडल के सल्ट व रामनगर में सभाओं को संबोधित करने आएंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी 12 फरवरी को टिहरी, कोटद्वार और रुड़की में सभा करेंगे।

हरिद्वार की पूर्व जिपं अध्यक्ष बृज रानी भाजपा में शामिल

विधानसभा चुनाव के अंतिम दौर में भाजपा ने हरिद्वार में कांग्रेस को झटका दिया है। हरिद्वार की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बृज रानी बुधवार को भाजपा में शामिल हो गईं। कांग्रेस ने पूर्व झबरेड़ा सीट से उन्हें प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन बाद में उनका टिकट काट दिया गया था।

हरिद्वार रोड स्थित प्रदेश भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार से सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने पूर्व जिपं अध्यक्ष बृज रानी व उनके समर्थकों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर निशंक ने कहा कि पार्टी में शामिल हुए सभी कार्यकर्त्‍ताओं को उचित सम्मान दिया जाएगा। साथ ही कार्यकर्त्‍ताओं का आह्वान किया कि वे उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने और विकास की गंगा बहाने के मिशन में जुट जाएं। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, भाजपा के हरिद्वार जिलाध्यक्ष डा जयपाल सिंह, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी संजीव वर्मा आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!