Breaking News :
>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी>>वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात>>कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी>>नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, 45 घर जमींदोज, पांच लोग लापता, 95 का रेस्क्यू>>जनता दर्शन में सीडीओ ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश>>उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>ज्यादा मक्खन खाना सेहत के लिए पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल और मोटापे का खतरा>>एसआईआर पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, 10 करोड़ नाम हटाने का दावा कर उठाए सवाल>>‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग>>माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा भारतीय तटरक्षक बल का दल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

पीएम मोदी-सीएम योगी ने ट्वीट कर की मतदाताओं से अपील, “पहले मतदान फिर जलपान”

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 9 फरवरी 2022, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में गुरुवार को सात बजे से पहले चरण के मतदान के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी से मतदान की अपील की है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में पहले चरण के मतदान में 11 जिलों के 58 विधानसभा क्षेत्र के मतदाता आज प्रात: सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान में भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मतदान प्रारंभ होने से पहले सभी मतदाताओं से अपने अधिकार के प्रयोग की अपील की है। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोग कोविड नियमों का पालन करते हुए लोकतंत्र के इस पावन पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूपी चुनाव 2022 को लेकर ट्वीट किया है। पीएम मोदी ने सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि कोविड नियमों का पालन कर वोट डालें। लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान।

jagran

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मतदान को लेकर सभी से अपील की है। मुख्यमंत्री ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र के महायज्ञ का प्रथम चरण है। आप लोगों के वोट की आहुति बिना यह अनुष्ठान पूरा नहीं होगा। आपका एक वोट अपराधमुक्त, भयमुक्त संकल्प को मजबूत करेगा। दंगामुक्त यूपी के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा, इसलिए पहले मतदान फिर जलपान, तब अन्य काम।

पहले चरण के मतदान के लिए सभी केन्द्र पर टीमें मुस्तैद हैं। मॉक पोलिंग से ईवीएम की टेस्टिंग भी की गई है।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!