Breaking News :
>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी>>वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात>>कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी>>नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, 45 घर जमींदोज, पांच लोग लापता, 95 का रेस्क्यू>>जनता दर्शन में सीडीओ ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश>>उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>ज्यादा मक्खन खाना सेहत के लिए पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल और मोटापे का खतरा>>एसआईआर पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, 10 करोड़ नाम हटाने का दावा कर उठाए सवाल>>‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग>>माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा भारतीय तटरक्षक बल का दल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्‍तराखंड की दो हाट विधानसभा सीटों खटीमा और लालकुआं पर सबकी नजर

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 9 फरवरी 2022, खटीमा। विधानसभा चुनाव के तहत जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है स्टार प्रचारकों का शोर बढ़ता ही जा रहा है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर बढ़ता जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के क्षेत्र खटीमा में सांसद आदर्श ग्राम बग्गा चौवन को वन ग्राम के दायरे से बाहर आने को छटपटाहट है। वहीं लालकुआं से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के सामने कुमाऊं के सबसे बड़ी आबादी वाले बिंदुखत्ता गांव को राजस्व गांव का दर्ज दिलाने की मांग खड़ी है। हर चुनाव से पूर्व यहां के लोग भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हैं मगर मामला राज्य बनने के बाद से अब तक जस का तस ही है।

दरअसल आरक्षित रहे वन क्षेत्र में अब सड़क, बिजली, पानी आदि सभी सुविधाएं पहुंच चुकी हैं। बावजूद इसके सरकारें अब तक इसे विधिवत आरक्षित वन क्षेत्र से बाहर नहीं ला सकी हैं। स्थिति यह है कि अब यह मामला कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है।

लालकुआं विधानसभा के अंतर्गत आने वाले बिंदुखत्ता की आबादी करीब 70 हजार हो चुकी है। यहां 33 हजार वोटर हैं। कुमाऊं के पर्वतीय इलाकों से आकर यहां बसने वालों की तादाद अधिक है। इसमें पूर्व सैनिकों की संख्या सर्वाधिक है। राज्य बनने के बाद से ही राजस्व गांव के आश्वासन पर यहां के निर्णायक वोटर चार विधायक व चार सांसद दे चुके हैं। विधायकों में से दो मंत्री भी रह चुके हैैं।

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 2015 में बिंदुखत्ता को नगर पालिका घोषित कर दिया था। मगर भाकपा माले के साथ ही मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने विरोध किया था। आंदोलन तेज हुआ और भाजपा ने तब सरकार बनने पर पालिका की बजाय राजस्व गांव बनाने का वादा भी किया। तब कांग्रेस ने भी 2017 के चुनाव में नुकसान की आशंका को देखते हुए पालिका का निर्णय वापस ले लिया। इस बार प्रत्याशी पूर्व सीएम हरीश रावत ने लोगों को आश्वासन दिया है कि सरकार बनी तो तीन माह के भीतर राजस्व गांव बनाने की प्रक्रिया शुरू कर देंगे।

बिंदूखत्ता को राजस्व गांव बनाने के लिए भाजपा ने ही नहीं कांग्रेस ने भी डबल इंजन का दांव चला। 2004 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी केसी सिंह बाबा ने राजस्व गांव के लिए बिंदुखता की जनता से डबल इंजन की सरकार बनाने की अपील की। तब राज्य में कांग्रेस की ही सरकार थी। जनता ने उन्हें संसद भी भेजा। यही स्थिति 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नवीन दुम्का व 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट की भी रही। मगर जनता के हाथ खाली ही रहे।

ऊधम सिंह नगर जिले में खटीमा विधानसभा के सरपुड़ा ग्राम सभा के गांव बग्गा चौवन की भी कहानी बिंदुखत्ता जैसी ही है। करीब 3900 की आबादी व 2000 वोटर वाले इस गांव को सांसद रहते भगत सिंह कोश्यारी ने सांसद आदर्श गांव के तहत गोद लिया था। वन ग्राम की परिधि में होने के चलते गांव में सड़क बनाई जाने लगी तो मामला हाई कोर्ट तक पहुंच गया। अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। यहां जनता तो मौन है ही जनप्रतिनिधियों की भी अब चुप्पी नहीं टूट रही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!