Breaking News :
>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का करेंगे शिलान्यास राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 अगस्त 2021, शनिवार, गोरखपुर। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द शनिवार सुबह 10.31 बजे अपनी पत्नी एवं देश की प्रथम महिला सविता कोविन्द एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ एयरफोर्स स्टेशन गोरखपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मेयर और भाजपा नेताओं ने स्वागत किया।

सुबह 11.01 बजे राष्ट्रपति भटहट के पिपरी में प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के लिए सेना के हेलीकाप्टर से निकले। वहां से मानीराम के सोनबरसा में महायोगी गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय का लोकार्पण करेंगे। 3.15 बजे राष्ट्रपति एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

आयुष विश्‍वविद्यालय का शिलान्‍यास करेंगे राष्ट्रपति

राष्ट्रपति भटहट के पिपरी में प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे और उसके बाद मानीराम के सोनबरसा में महायोगी गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद 3.15 बजे राष्ट्रपति एयरपोर्ट से लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

यहां पर दोनों स्थानों पर कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हैं। शुक्रवार देर शाम गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिपरी एवं सोनबरसा में कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए तैयारियों पर अंतिम मुहर लगाई।

महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास

राष्ट्रपति के सुबह 11 बजे से भटहट के पिपरी में करीब 299 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का भूमि पूजन एवं शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रपति यहां उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। यहां मंच पर राष्ट्रपति, उनकी पत्नी, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, स्थानीय सांसद एवं विधायक मौजूद रहेंगे।

महायोगी गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय का लोकार्पण

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द पिपरी से निकलकर 12.25 बजे मानीराम सोनबरसा में महायोगी गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय का लोकार्पण करने पहुंचेंगे। यहां भी उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे।

यहां के मंच पर राष्ट्रपति, उनकी पत्नी, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, महायोगी गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति प्रो. यूपी सिंह, कुलपति मेजर जनरल अतुल बाजपेयी मौजूद रहेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति यहां अतिथि गृह में दोपहर का भोजन करेंगे और आमंत्रित 10 लोगों से मुलाकात करेंगे। वह दोपहर बाद 3.15 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट से लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!