Breaking News :
>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

जेएनयू में हुई उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की तारीफ

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 जुलाई 2021, सोमवार, नई दिल्ली। कभी वामपंथी विचारकों के गढ़ रहे दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की तारीफ हुई है। यहां आयोजित एक विमर्श में वक्ताओं ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था और दूसरी प्रतिबद्धताओं की प्रशंसा की। जेएनयू में प्रोफेसर पूनम कुमारी द्वारा आयोजित ‘आइए चलें यूपी की ओर’ विषयक चर्चा में दिल्ली विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ0 सिद्धार्थ मिश्रा और अन्य प्रबुद्ध लोगों हिस्सा लिया।

डॉ0 सिद्धार्थ मिश्रा ने कहा कि पिछली सरकारों में कानून व्यवस्था में ढिलाई की वजह प्रतिबद्धता में कमी व उदासीनता थी। लेकिन, वर्तमान सरकार ने अपराध के प्रति जीरो टालरेंस और महिला सुरक्षा पर जोर देते हुए जो व्यवस्था की है, वह प्रशंसनीय है।

सिद्धार्थ मिश्रा ने यह भी कहा कि अवैध स्लाटर हाउस पर कार्रवाई, अनुसूचित जाति, जनजातियों को न्याय दिलाने वाले कानून के प्रति योगी सरकार के कदम व्यवस्था को ठीक करने वाले हैं।विमर्श के दूसरे हिस्से में सौरभ अखौरी ने इस बात पर जोर दिया कि यदि शासक की दृष्टि सही और इच्छाशक्ति मजबूत हो तो प्रजा का कल्याण संभव है।

उन्होंने 1986 के यूपी गैंगस्टर एक्ट का हवाला देते हुए बताया कि आतंक, हिंसा, फिरौती, राज्य की शांति और संपत्ति नष्ट करने की कोशिश इन सभी मुद्दों पर पहले भी कानून थे, पर इच्छाशक्ति की कमी के चलते पहले की सरकारें कानून व्यवस्था ठीक करने में उतनी सफल न हो सकीं। वर्तमान में यूपी में सत्तासीन योगी आदित्यनाथ  सरकार ने मजबूत इच्छा शक्ति से इन सभी कानूनों को लागू किया है।

वहीं, विमर्श की संयोजक डॉ. पूनम कुमारी ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा सुधारी गई कानून व्यवस्था को वहां के लोग भी महसूस करते हैं। यह मौजूदा नेतृत्व की मजबूत इच्छाशक्ति से ही संभव हो सका है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!