Breaking News :
>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी
ताज़ा खबरेंदेश

हिमाचल में मानसून का रौद्र रूप, भागसू में फटा बादल, कई वाहन बह गए

  • बहुमंजिला भवन भी बाढ़ की चपेट में

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 जुलाई 2021, सोमवार, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में आफत की बारिश हो रही है। पर्यटन स्‍थल भागसू नाग में कई वाहन बह गए हैं। मंडी पठानकोट हाईवे पर राजोल में गज खड्ड पर बना पुल क्षतिग्रस्‍त हो गया है। यहां पुलिस तैनात कर दी गई है व वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी है। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। कुछ वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही कर रहे हैं। लेकिन संपर्क मार्गों पर ल्‍हासे गिरने से आवाजाही मुश्किल हो गई है।

मांझी खड्ड में आए उफान से भी भारी नुकसान हुआ है। चैतड़ू से ऊपर तीन मंजिला दो भवन बाढ़ की चपेट में आकर बह गए। शिला चौक के पास भी एक भवन खड में बह गया है। भारी बारिश का दौर अभी भी जारी है।

बरसात के सीजन की पहली ही बारिश ने जिला कांगड़ा में जमकर कहर बरपाया है। सुबह करीब आठ बजे पर्यटन स्थल मैक्लोडगंज के भागसूनाग से ऊपर एक नाले ने अपना रुख बदल लिया। नाला डायवर्ट होने के कारण भागसूनाग मंदिर मार्ग पर स्थित पार्किंग की ओर पानी बहने लगा और वहां पार्किंग के साथ लगी चार कारें और कई बाइकें बह गईं। इसके अलावा भागसूनाग स्कूल को भी काफी नुकसान हुआ है। पानी के बहाव के कारण वहां साथ लगते होटल भी पानी से लबालब हो गए हैं।

इसके साथ ही मांझी खड्ड भी पूरी तरह से उफान पर है। उफान में चल रही मांझी खड्ड से चैतडू स्थित अन्य राज्यों की लोगों की झुग्गियां भी बहा दी हैं। अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि मजदूरों ने जलस्तर बढ़ने से पूर्व अपने झुग्गियां खाली कर दी थीं या नहीं, लेकिन झुग्गियां तो पूरी तरह से साफ ही हो गई हैं। वहीं शिला स्कूल में पानी में पूरी तरह से भर गया है। इसी तरह बनेर और चरान खड्ड भी उफान पर हैं।

रात को रामपुर के समीप झाकड़ी में भारी बरसात के कारण एनएच-5 करीब 9 घंटे बंद रहा। मशीनरी के माध्‍यम से सुबह सवा नौ बजे हाईवे को खोल दिया गया है। धर्मशाला में शिला चौक के पास खड में आई बाढ़ के कारण तीन मंजिला मकान धवस्‍त हो गया। भारी बारिश के कारण राज्य बिजली बोर्ड के 126 मेगावाट क्षमता के लारजी प्रोजेक्ट के बांध के गेट सात मीटर तक खोले गए। बीबीएमबी के पंडोह बांध से भी पानी छोड़ा गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!