Breaking News :
>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोविड कर्फ्यू में अभी भी बहुत ज्यादा रियायत देने के मूड में नहीं है उत्तराखंड सरकार

  • वीकेंड के लिए जिलाधिकारी लेंगे फैसला

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 जुलाई 2021, सोमवार, देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कम होते मामलों के बावजूद सरकार अभी कोविड कर्फ्यू में बहुत ज्यादा रियायत देने के मूड में नहीं है। कोविड कर्फ्यू को एक सप्ताह और बढ़ाया जाने पर विचार किया जा रहा है। साथ ही सरकार पर्यटकों की बढ़ती आमद को देखते हुए वीकेंड को लेकर निर्णय लेने का अधिकार जिलाधिकारियों को देने जा रही है। सोमवार को जारी होने वाली एसओपी में यह अहम बदलाव हो सकता है।सरकार फिलहाल दुकानों को खोलने और बंद करने के समय को बढ़ाने पर विचार नहीं कर रही है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने इसकी रोकथाम के लिए कोविड कर्फ्यू लगाया था। संक्रमण के मामले कम होने के बाद सरकार ने इसमें ढील देनी शुरू की। इस कड़ी में बीते सप्ताह सरकार ने दुकानों को सप्ताह के छह दिन खोलने के साथ ही जिम व खेल गतिविधियों के संचालन को मंजूरी दी थी। इस बार उम्मीद जताई जा रही थी कि सरकार इसमें और राहत दे सकती है।

इस बीच प्रदेश के विभिन्न पर्यटक स्थलों पर बड़ी संख्या में पर्यटकों की आमद हुई है। इससे कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बनाए गए नियमों की जम की धज्जियां उड़ी हैं। इनके वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट मीडिया में वायरल भी हुई हैं। इस पर सरकार ने गत शुक्रवार से सोमवार तक तीन दिन मसूरी व नैनीताल आने वाले पर्यटकों के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट या इसकी 72 घंटे पहले तक की अवधि की निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर दिया। होटलों में उनकी क्षमता के 50 फीसद व्यक्तियों को ही ठहराने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रवेश केवल उन्हीं को दिया जा रहा है, जो पहले से ही होटल की बुकिंग करा कर आए हैं। इन दोनों स्थानों पर सख्ती के बाद अन्य पर्वतीय जिलों में पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है।

सरकार ने अब जिलाधिकारियों को वीकेंड पर आवश्यक कदम उठाने की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लेने की तैयारी में है। सोमवार को जारी होने वाली एसओपी में यह व्यवस्था की जा सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!