Breaking News :
>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

काबिना मंत्री बिशन सिह चुुफाल ने किया राजकीय मेडिकल कालेज में DRDO द्वारा बनाये जा रहे फैब्रीकेटेड चिकित्सालय का निरीक्षण

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 मई 2021, बुधवार, हल्द्वानी(सूचना)। काबिना मंत्री पेयजल, ग्रामीण निर्माण एवं जनपद पिथौरागढ़ व बागेश्वर कोविड प्रभारी मंत्री बिशन सिह चुुफाल ने राजकीय मेडिकल कालेज में डीआरडीओ द्वारा बनाये जा रहे फैब्रीकेटेड चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने डीआरडीओ के अधिकारियो को निर्माणाधीन चिकित्सालय कार्य पूर्ण कर शीघ्र संचालित करने के निर्देश दिये।

निरीक्षण दौरान प्राचार्य मेडिकल कालेज डॉ० सीपी भैसोड़ा ने बताया कि फैब्रीकेटेड चिकित्सालय 500 बैड का बनाया जा रहा हैं। जिसमें 125 आईसीयू बैड व 100 आक्सीजन बैड बनाये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चिकित्सालय निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, चिकित्सालय मे ऑक्सीजन लाइन जोड़ने का कार्य पूर्ण कर शीघ्र चिकित्सालय को संचालित कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि फैब्रीकेटेड चिकित्सालय के संचालित होने से पूरे कुमाऊँ के कोविड मरीजों को उपचार मिलेगा। डॉ० भैसोड़ा ने बताया चिकित्सालय में सड़क निर्माण, पेयजल, विद्युत संयोजन आदि सम्बन्धित विभागोे द्वारा कार्य पूर्ण कर लिये गये हैं। शीघ्र ही चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती भी कर दी जायेगी।

काबीना मंत्री चुफाल ने कहा कि जनपद पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर के कोविड सैम्पल मेडिकल कालेज अल्मोड़ा भेजे जा रहे है। जिनकी रिपोर्ट देरी से सप्ताह भर मे मिल रही है। उन्होंने प्राचार्य मेडिकल कालेज डॉ० भैसोड़ा से कहा कि जनपद पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर के सैम्पल की जाँच मेडिकल कालेज हल्द्वानी में की जाए। जिस पर डॉ० भैसोड़ा ने कहा कि दोनों जनपदों के कोविड सैम्पल यदि प्रातः 9:00 बजे से पहले हल्द्वानी मेडिकल कालेज मे मिल जायेंगे तो दूसरे दिन जाँच रिपोर्ट दे दी जायेगी। मंत्री चुफाल ने पिथौरागढ़ के 700 व बागेश्वर के 500 कोविड सैम्पल प्रतिदिन मेडिकल कालेज में जाँच हेतु भेजे जायेंगे। इस हेतु उन्होंने सचिव स्वास्थ्य से भी दूरभाष पर मेडिकल कालेज को निर्देशित करने हेतु वार्ता की। वार्ता के दौरान सचिव स्वास्थ्य ने शीघ्र ही आर्डर जारी करने हेतु आश्वस्त किया। काबीना मंत्री चुफाल ने कहा कि फैब्रीेकेटेड चिकित्सालय बनने से कुमाऊ के अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चम्पावत के कोविड मरीजों को पर्याप्त सुविधायें मिल पायेंगी। मंत्री चुफाल ने कहा कि 500 फैब्रीकेटेड स्टाफ तैनाती हेतु मुख्यमंत्री से वार्ता भी करेंगे।

निरीक्षण दौरान अध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, सुरेश तिवारी, विनीत अग्रवाल, नीरज पंत, हरविन्दर सिह चडडा, यमुना प्रसाद जोशी, प्रताप रैक्वाल, मधुकर श्रोत्रिय, रविन्दर बाली, संजीव कुंवर सहित डॉ० अरूण जोशी, सिटी मजिस्टेट प्रत्यूष सिंह, डीआरडीओ के अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!