Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

छोटे बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाने तथा बेहतर इलाज हेतु जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 मई 2021, बुधवार, हल्द्वानी(सूचना)। कोरोना की तीसरी लहर से कम आयु के बच्चों को भी अपनी गिरफ्त मे लेना शुरू कर दिया है। कम आयु वर्ग के बच्चो के संक्रमित होने के केस सामने आने लगे है। छोटे बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाने तथा बेहतर इलाज के लिए प्रशासनिक स्तर पर कवायद शुरू हो गई है। इस सम्बन्ध मे एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में बुधवार की देर सांय जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ष्याल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमित बच्चों की संख्या में ईजाफा होने लगा है। बच्चों को बचाने के लिए हमें सामुहिक प्रयास करने होंगे तथा चिकित्सालयों में विशेष व्यवस्थायें एवं प्रबन्ध करने के लिए हमें अभी से सतर्कता पूर्वक कार्य प्रारम्भ कर देना चाहिए। उन्होंने बताया कि जनपद के सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी अस्पतालों मे भी बच्चा कोरोना नियंत्रण वार्ड स्थापित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि एल-1 स्तर के वार्ड नैनीताल बीडी पाण्डे चिकित्सालय, बेस चिकित्सालय  हल्द्वानी तथा एल-2 स्तर के वार्ड गरमपानी, ओखलकांड, बेतालघाट, भवाली तथा भीमताल मे स्थापित किये जायेंगे। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० भागीरथी जोशी को निर्देश दिये कि इन सभी चिन्हित चिकित्सालयों में एक सप्ताह के भीतर बैड, वैन्टीलेटर, मानिटर, ऑक्सीजन बैड आदि की व्यवस्थायें सुनिश्चित करा लें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लगभग 250 बच्चों के संक्रमित होने की सम्भावना होगी। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 5 लाख बच्चे हैं। इन सभी का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण तथा लक्षण आने पर विधिवत सैम्पलिंग की व्यवस्था भी जाए। उन्होंने कहा कि सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भी बच्चों के लिए सुविधायुक्त वार्ड पृथक से तैयार कर लिया जाए।

बैठक में मौजूद निजी अस्पतालों के संचालकों एवं प्रबन्धकों से बात करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के लिए संक्रमित बच्चों के ईलाज के लिए सभी चिन्हित 13 निजी अस्पताल प्रशासन एवं स्वास्थ्य महकमे का सहयोग करें। सभी निजी चिकित्सालयों को प्रशासन द्वारा वांछित सहयोग भी किया जायेगी।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!