Breaking News :
>>अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की>>देहरादून में आधार नामांकन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया सफल आयोजन>>कूड़ा उठान एवं निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर की जाएगी निगरानी : डॉ० आशीष चौहान>>देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, 46350 अभ्यर्थी होंगे शामिल>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

भारत में व्हाइट फंगस से मरीज की आंतों में हो गया छिद्र, दुनिया में इस तरह का पहला मामला आया सामने

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 मई 2021, गुरुवार, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमित मरीज में व्हाइट फंगस के चलते फूड पाइप, छोटी आंत और बड़ी आंत में छेद होने का दुनिया में पहला मामला सामने आया है। दिल्ली के नामी अस्पताल सर गंगा राम में भर्ती एक 49 वर्षीय महिला में यह मामला सामने आया। इसके चलते महिला मरीज की हालत काफी नाजुक थी। इसके बाद इलाज की कड़ी में उसके पेट में पाइप डालकर करीब एक लीटर पस और बाइल द्रव्य निकला गया। इलाज जारी है और फिलहाल महिला की हालत स्थिर है। बताया जा रहा है कि यह महिला पिछले सप्ताह 13 मई, 2021 को सर गंगा राम अस्पताल के इमरजेंसी में लाई गई। जांच के दौरान महिला ने पेट में असहनीय दर्द की शिकायत की थी, इस बीच जांच में पता चला कि उल्टी के साथ महिला पेट के  कब्ज़ से भी पीड़ित थी। यह भी पता चला है कि  कुछ समय पहले महिला का कैंसर की वजह से एक वक्ष हटाया गया और चार हफ्ते पहले कीमोथेरेपी खत्म हुई थी। वहीं, फिलहाल मरीज सर्जरी के बाद ठीक है और कुछ दिनों के बाद उसकी अस्पताल से छुट्टी कर दी जाएगी।

सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती होने के बाद  कोरोना वायरस संक्रमित इस महिला को सांस लेने में काफी कठिनाई हो रही थी। इसके बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने सीटी स्कैन किया तो नतीजे के तौर पर मरीज के पेट में हवा और तरल द्रव्य का आभास हुआ, जोकि आंतो में छेद की निशानी मानी जाची है। इस बाबत डॉ0 अनिल अरोड़ा (चेयरमैन, इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड पैन्क्रियाटिकोबिलरी साइंसेज, सर गंगा राम अस्पताल)  ने बताया कि महिला मरीज की हालत काफी नाजुक थी। इसके बाद इलाज की कड़ी में उसके पेट में पाइप डालकर करीब एक लीटर पस और बाइल द्रव्य निकला गया। इसके महिला को इमरजेंसी सर्जरी के लिए डॉक्टर समीरन नंदी की अध्यक्षता में बनी टीम द्वारा ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया।

डॉ0(प्रो0) समीरन नंदी, एडवाइजर, डिपार्टमेंट ऑफ़ सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड लीवर ट्रांसप्लांटेशन, सर गंगा राम अस्पताल के अनुसार यहां पर 4 घंटे चली इस कठिन सर्जरी के दौरान महिला की फ़ूड पाइप, छोटी आंत एवं बड़ी आंत में हुए छेदों को बंद किया गया। ऑपरेशन के दौरान द्रव्य लीक को रोका गया। इस दौरान छोटी आंत में हुए गैंगरीन को भी काटकर निकाल दिया गया। आंत के एक टुकड़े को बायोप्सी के लिए भेज दिया गया है।

वहीं, डॉ0 अनिल अरोड़ा के अनुसार आंत से निकाले गए टुकड़ों की बायोप्सी से पता चला कि आंतो में व्हाइट फंगस है। इन फंगस ने आंतों के अंदर खतरनाक फोड़ेनुमा घाव कर दिए थे, जिसे खाने की पाइप से लेकर छोटी आंत एवं बड़ी आंत में छेद हो गए थे। मरीज का कोविड-19 एंटीबॉडी लेवल भी ज्यादा हो गया था। खून की जांच करने पर शरीर के अंदर व्हाइट फंगस बढ़ा हुआ मिला। इसके बाद मरीज को ऐंटीफंगल ट्रीटमेंट पर शरू कर दिया गया, जिससे उसकी हालत में काफी सुधार है।

डॉ0 अनिल अरोड़ा की मानें तो स्टेरॉयइड के इस्तेमाल के बाद ब्लैक फंगस के द्वारा आंत में छेद होने के कुछ मामले हाल ही में सामने आए है, लेकिन व्हाइट फंगस द्वारा कोविड-19 इन्फेक्शन के बाद खाने की नली, छोटी आंत एवं बड़ी आंत में छेद करने का मामला यह विश्वभर में पहला है। उन्होंने बताया कि व्हाइट फंगस द्वारा शरीर के अंदर तीन मुख्य भागों में कोविड-19 के बाद व्हाइट फंगस का मामला कहीं भी मेडिकल लिटरेचर में प्रकाशित नहीं हुआ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!