Breaking News :
>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार>>भिलाडू में स्टेडियम के निर्माण से युवाओं और खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं- गणेश जोशी>>शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समय- डाॅ. धन सिंह रावत>>स्थानांतरण पर जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर को भावभीनी विदाई>>नई ऊर्जा, नई सोच के साथ पी.सी.ध्यानी ने संभाली यूपीसीएल की कमान>>विद्यालयों की सुरक्षा एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की डीएम ने की व्यापक समीक्षा>>विदेशी रोजगार का सपना कर रही साकार- धामी सरकार की योजना से 123 युवाओं को मिला ग्लोबल करियर>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

अंतरराष्ट्रीय मंच पर बताई उत्तराखंड पर्यटन में निवेश करने की संभावना

आईओडी की ओर से आयोजित किया गया ऑनलाइन वेबीनार, कई देश-विदेशों ने किया प्रतिभाग

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 फरवरी 2022, बुधवार, देहरादून। देश-विदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने और निवेश की संभावनाएं तलाशने के उद्देश्य से निदेशक संस्थान (आईओडी) के तत्वावधान में डायरेक्टर डायलॉग के पांचवें संस्करण का आयोजन किया गया। बुधवार को आयोजित वेबीनार में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (साहसिक पर्यटन) कर्नल अश्विनी पुंडीर ने उत्तराखंड पर्यटन का प्रतिनिधित्व किया। कार्यक्रम में देश-विदेश के पर्यटन उद्योग से जुड़े कारोबारी, निवेश समेत अन्य लोगों ने प्रतिभाग किया।

आईओडी संस्था दुनिया भर में पर्यटन को बढ़ावा देने और निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए सरकारी विभागों, कारोबारियों, निवेशों के साथ मिलकर काम करती है।

बतौर गोल्ड पार्टनर प्रतिभाग करते हुए यूटीडीबी के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (साहसिक पर्यटन) कर्नल अश्विनी पुंडीर ने कहा कि उत्तराखंड में साहसिक, शीतकालीन और धार्मिक पर्यटन की अपार संभानाएं हैं। केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश सरकार राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पर्यटन उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है और रोजगार सृजन का भी एक प्रमुख स्रोत है। राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में पर्यटन का योगदान 15.45 प्रतिशत है। राज्य ने पिछले दस वर्षों में लगभग 12 फीसदी पर्यटन आगमन की निरंतर वृद्धि दर देखी है। नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है।

कर्नल अश्विनी पुंडीर ने कहा कि कोरोनाकाल में सभी सेक्टर के साथ पर्यटन उद्योग को भी भारी नुकसान हुआ है। इससे उभरने के लिए राज्य सरकार की ओर से बड़े राहत पैकेज की घोषणा कर पर्यटन उद्योग से जुड़े कारोबारियों की आर्थिक मदद की गई। इतना ही नहीं सरकार की ओर से पर्यटन उद्योग से जुड़े कारोबारियों तक कई सरकारी योजनाओं का भी लाभ पहुंचाया गया। जबकि देश में पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड ने सर्वश्रेष्ठ वन्य जीवन स्थल, सर्वश्रेष्ठ साहसिक पर्यटन स्थल और सर्वश्रेष्ठ आध्यात्मिक स्थल का राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किए। देश-विदेश से उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। पुराने पर्यटन स्थलों का सौंदर्यीकरण करने के साथ नए पर्यटन स्थल विकसित किए जा रहे हैं।

वेबीनार में आईओडी के प्रबंध निदेशक रिटायड आईएएस अशोक कपूर, भारत सरकार के कॉर्पोरेट मामलों के डीजी व सीईओ रिटायड आईएएस प्रवीण कुमार, यूटीडीबी के उप निदेशक योगेंद्र कुमार गंगवार, अशोक लवासा, दिनेश वाघमारे, राजीव आनंद आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!