Breaking News :
>>कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम>>ई-कार एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में विदेश भेजे 10,802 वाहन>>मोबाइल देखते-देखते सिरदर्द क्यों होता है? स्क्रीन के साथ ये आदतें भी हैं जिम्मेदार>>देहरादून में आज से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा>>‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 3 दिन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल>>काशीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत>>उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन
ताज़ा खबरेंदेशपर्यटन

सोनमर्ग के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी में फसे करीब 50 पर्यटकों को पुलिस ने सुरक्षित निकाला, 6 लोग लापता

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 फ़रवरी 2022, गुरुवार, श्रीनगर। बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पर्यटन स्थल सोनमर्ग पहुंचे करीब 50 पर्यटकों को पुलिस ने सुरक्षित निकाला है। कश्मीर में पिछले दो दिनों से हो रही बर्फबारी के बाद सोनमर्ग के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ देखने के लिए पहुंचे ये पर्यटक वहां फंस गए थे। जिन्हें पुलिस ने अभियान चलाकर सुरक्षित निकाल लिया। इसी बीच जिला किश्तवाड़ से अनंतनाग के लिए पैदल निकले वारवान गांव के छ: लोग बर्फबारी के बीच लापता हो गए हैं। उन्हें ढूंढने के लिए सेना ने विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभी तक लापता लोगों का कुछ पता नहीं लग पाया है।

एसएसपी गांदरबल निखिल बोरकर ने बताया कि सोनमर्ग के ऊपरी इलाके गगनगीर में पड़ी बर्फ का आनंद लेने के लिए जब ये पर्यटक वहां पहुंचे ताे वे वहां फंस गए। सड़क पर बर्फ की मोटी चादर बिछ जाने की वजह से गाड़ियां वहीं जाम हो गई। उन्हें इन लोगों के बारे में पता चला जिसके बाद गांदरबल पुलिस ने विशेष अभियान चलाया और इन पर्यटकों को पहले तो गगनगीर से सोनमर्ग लाया गया और वहां उन्हें राहत सामग्री उपलब्ध कराने के बाद श्रीनगर भेज दिया गया।

बर्फ में फंसे पर्यटकों ने बताया कि जब वह बर्फ में फंसे हुए थे, वे काफी घबरा गए थे। हर तरफ उन्हे बर्फ ही बर्फ नजर आ रही थी। उन्हें लगा कि वे सभी यहीं बर्फ में जमकर मर जाएंगे परंतु इतने में पुलिस के जवान वहां पहुंच गए। उन्हें देखकर जान में जान आ गई। उन्होंने बर्फ में फंसे हमारे वाहनों को निकाला। पहले तो हमें सोनमर्ग लाया गया और बाद में वहां से श्रीनगर भेज दिया गया।  

जिला किश्तवाड़ के वारवान गांव से दक्षिण कश्मीर के जिला अनंतनाग के लिए पैदल निकले छ: लोग लापता हो गए हैं। आपदा प्रबंधन निदेशक आमिर अली ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि ये लोग अपने घर से अनंतनाग के लिए पैदल निकले थे। मार्गन टाप पहुंचने पर उन्होंने अपने घर में यह जानकारी दी थी कि यहां बहुत बर्फबारी हो रही है। इस बात को 24 घंटों से अधिक समय हो गया है। घरवालों ने जब फिर फोन किया तो किसी से भी बात नहीं हो पाई। ऐसे में उन्होंने सेना को सूचित किया, जिसके बाद से उनकी तलाश के लिए अभियान चलाया हुआ है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!