Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जनपद में संचालित स्मार्ट सिटी लि० के कार्यों में हो रही विलम्बता एवं लापरवाही पर ब्रिज एण्ड रूफ कम्पनी के विरूद्ध FIR दर्ज

गेल गैस कम्पनी को कारण बताओ नोटिस जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 फरवरी 2022, बुधवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जनपद में संचालित स्मार्ट सिटी लि० के कार्यों में हो रही विलम्बता एवं लापरवाही को गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी परियोजना लि० डाॅ० आर. राजेश कुमार ने ब्रिज एण्ड रूफ कम्पनी (बीएनआर) के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए तथा गेल गैस कम्पनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। जिसके क्रम में संबंधित अधिकारी द्वारा ब्रिज एण्ड रूफ कम्पनी (बीएनआर) के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पल्टन बाजार में एफआईआर दर्ज कर दी गई है।

जिलाधिकारी ने समय-समय पर स्मार्ट सिटी लि० के कार्यों के स्थलीय निरीक्षण के दौरान संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ ही संबंधित कम्पनियों के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाते हुए समयबद्धता के साथ निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि० ने निरीक्षण के दौरान दिनांक 17 फरवरी 2022 को ब्रिज एण्ड रूफ कम्पनी (बीएनआर) को राजपुर रोड़ पर गड्डों की मरम्मत और डामरीकरण हेतु 21 फरवरी तक का समय दिया गया था। किन्तु बीएनआर द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों का अनुपालन न करने तथा निर्माण कार्यों के दौरान जनमानस की सुरक्षा को अनदेखा करने पर गम्भीरता सेे लेते हुए ब्रिज एण्ड रूफ कम्पनी (बीएनआर) के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पल्टन बाजार में एफआईआर दर्ज कर दी गई है।

इसी प्रकार स्मार्ट सिटी लि० के कार्यों के अन्तर्गत भूमिगत गैस पाइपलाईन के कार्य संचालित हो रहे है। बलवीर रोड़ में टी जंक्शन पर बिना सूचना के गेल गैस कम्पनी द्वारा भूमिगत तकनीकों से कार्य करने से दिनांक 18 फरवरी को करीब सांय 4 बजे देहरादून स्मार्ट सिटी की राइजिंग मेन तथा जल संस्थान की 200 एमएम व्यास की जल वितरण प्रणाली को क्षतिगस्त कर दिया। जिस कारण अत्यधिक मात्रा में पेयजल बर्बाद होने एवं क्षतिगस्त लाईनों को 20 फरवरी सायं को ठीक किया गया। जिस चलते पल्टर बाजार, एमकेपी चौक एवं अन्य क्षेत्रों में जिलापूर्ति बाधित होने तथा जनमानस को परेशानी का सामना करने को लेकर जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने गेल गैस कम्पनी द्वारा बिना किसी सूचना के कार्य प्रारम्भ करने तथा कार्यों में लापरवाही बरतने को गम्भीरता से लेते हुए गेल गैस को कारण बताओ नोटिस जारी किया है तथा संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने की दशा में वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाने के निर्देश दिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!