Breaking News :
>>राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू>>SDRF की त्वरित कार्रवाई, नदी किनारे पत्थरों में फंसे व्यक्ति का किया सफल रेस्क्यू>>प्रसिद्ध निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी>>पित्थुवाला खुर्द में अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की>>देहरादून में आधार नामांकन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया सफल आयोजन>>कूड़ा उठान एवं निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर की जाएगी निगरानी : डॉ० आशीष चौहान>>देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, 46350 अभ्यर्थी होंगे शामिल>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

बिहार में सियासी भूचाल, नीतीश के फैसले से बदल सकती है तस्‍वीर

प्रदेश भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 अगस्‍त 2022, मंगलवार, पटना। बिहार की राजनीति एक-दो दिनों के भीतर अहम मोड़ से गुजरने वाली है। मंगलवार का दिन तो अति महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। सत्ता पक्ष और विपक्ष में हलचल बढ़ गई है। सत्तारूढ़ दोनों बड़े दलों भाजपा एवं जदयू के बीच कड़वाहट इतनी बढ़ गई है कि संवाद भी बंद हो चुका है। दोनों के कदम विपरीत दिशाओं में बढ़ चले हैं। प्रदेश भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है। राजद से जदयू की बात आगे बढ़ती दिखने लगी है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में अपने दल के सांसदों एवं विधायकों की बैठक मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे बुला ली है। प्रदेश की एनडीए सरकार का भविष्य उसी बैठक में तय हो जाएगा। माना जा रहा है कि भाजपा से अलग होकर नीतीश नई सरकार का रास्ता निकाल सकते हैं। इस दौरान कांग्रेस ने भी सक्रियता बढ़ा दी है और विधायकों के साथ विमर्श कर नीतीश कुमार को बिना शर्त समर्थन दे दिया है। 

सूत्रों का दावा है कि जदयू ने भाजपा से अलग होकर वैकल्पिक सरकार बनाने का खाका तैयार कर लिया है। नीतीश के नेतृत्व वाली नई सरकार में जदयू, राजद, कांग्रेस, वामदलों और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) की भागीदारी होगी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में प्रमुख विपक्षी दल राजद के विधायकों, सांसदों और प्रमुख नेताओं की बैठक भी मंगलवार को ही बुलाई गई है। जदयू और राजद की बैठकों का स्थान भले ही अलग-अलग होगा, लेकिन समय और एजेंडा एक ही है। इसके कारण दोनों दलों के संबंधों के तार जोड़े जा रहे हैं। कांग्रेस और हम की बैठकें भी उसी के अनुरूप बुलाई गई हैं। सभी दलों ने अपने-अपने विधायकों को आजकल में पटना पहुंचने का फरमान जारी कर दिया है। 19 विधायकों वाली कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास सोमवार को पटना पहुंच चुके हैं।

राजनीतिक गतिरोध के बीच बिहार भाजपा के प्रमुख नेताओं को बुलाया गया है दिल्ली

बड़ी राजनीतिक हलचल के बीच भाजपा की चुप्पी के भी मायने हैं। उसे नीतीश कुमार के फैसले का इंतजार है। यही कारण है कि शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश के अपने नेताओं के मुंह पर ताले जड़ दिए हैं। बयानबाजी नहीं करने की हिदायत दी गई है। राजनीतिक गतिरोध के बीच बिहार भाजपा के प्रमुख नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन, सांसद रविशंकर प्रसाद, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन समेत कई नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं। राज्यपाल फागू चौहान भी दिल्ली में थे, जो सोमवार की रात लौटे हैं। इस बीच, दिल्ली से लौटकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद के आवास में भाजपा विधायकों के साथ देर शाम बैठक कर आगे की रणनीति पर विमर्श किया। 

जदयू-भाजपा में बढ़ती दूरी के बीच 16 विधायकों वाले वामदलों ने भी वैकल्पिक सरकार की उम्मीद जताई है

जदयू-भाजपा में बढ़ती दूरी के बीच 16 विधायकों वाले वामदलों ने भी वैकल्पिक सरकार की उम्मीद जताई है। विधानसभा चुनाव में राजद के साथ गठबंधन कर लड़ने वाले भाकपा माले के राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि वह राज्य में बनने वाली ऐसी किसी भी सरकार का समर्थन करेंगे, जिसमें भाजपा की भागीदारी नहीं होगी। जदयू अगर भाजपा से अलग होता है तो हम उसका समर्थन करेंगे। 

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने लगातार दूसरे दिन भी भाजपा का नाम लिए बगैर कहा कि जदयू को तोड़ने का षड्यंत्र किया जा रहा है। उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उस बयान की आलोचना की, जिसमें कहा गया था कि सभी क्षेत्रीय दल खत्म हो जाएंगे। नीतीश के विश्वासपात्र मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मंगलवार की बैठक में हम गठबंधन के बारे में अहम फैसला लेंगे। 

सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार ने भाजपा के समक्ष दो मांगें रखी थीं। वह विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को हटाना चाहते थे। सत्र के दौरान उनसे तीखी बहस होने के चलते नाराज थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल से भी उनकी पटरी ठीक नहीं बैठ रही थी। किंतु तात्कालिक वजह बनी 30 और 31 जुलाई को पटना में भाजपा के सात मोर्चों की संयुक्त कार्यसमिति का आयोजन। भाजपा ने जदयू के लिए 43 सीटों को छोड़कर शेष दो सौ सीटों पर चुनाव की तैयारियां शुरू कर दीं। नीतीश को यह नागवार गुजरा।

मीडिया में अनियंत्रित बयानबाजी के बीच राजद ने अपने सभी प्रवक्ताओं की छुट्टी कर दी है। अब राजद का कोई भी प्रवक्ता प्रिंट या इंटरनेट मीडिया में बयान नहीं दे सकेगा। इसके लिए राजद ने अपने सिर्फ दो नेताओं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को अधिकृत किया है। नेतृत्व की ओर से पत्र लिखकर सभी प्रवक्ताओं को सूचना भी दे दी गई है। 

बिहार विधानसभा की स्थिति

  • भाजपा : 77
  • राजद : 79 
  • जदयू : 45
  • कांग्रेस : 19
  • वामदल : 16 
  • हम : चार
  • एमआइएमआइएम :  एक
  • निर्दलीय : एक
  • रिक्त : एक

विधानसभा की कुल सीटें : 243 

अनंत सिंह की सदस्यता खत्म होने के बाद अभी कुल : 242 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!