Breaking News :
>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश : कारोबार से संबंधित सभी विभागों की सेवायें ‘निवेश मित्र’ और नागरिकों से जुड़ी सेवायें ‘ई-गवर्नेंस’ पोर्टल पर मिलेंगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 अगस्‍त 2022, मंगलवार, लखनऊउत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार कारोबार से लेकर सभी नागरिक सेवाओं के लिए सिंगल विंडो सिस्ट लागू करने जा रही है। शत-प्रतिशत सेवाएं निवेश मित्र और ई-गवर्नेंस पोर्टल पर आने के बाद न किसी कारोबारी को अनापत्ति प्रमाण-पत्र  के लिए भटकना पड़ेगा और न किसी नागरिक को जरूरी प्रमाण-पत्र के लिए।

उत्तर प्रदेश में 2017 में योगी सरकार आने के बाद औद्योगिक विकास का माहौल बनाने के लिए प्रयास तेज हुए। उसका परिणाम रहा कि ईज आफ डूइंग बिजनेस (कारोबार की सुगमता) की रैंकिंग में 12 पायदान की उछाल के साथ सीधे दूसरे स्थान पर पहुंच गया। इसके लिए सरकार ने निवेश मित्र पोर्टल से तमाम सेवाओं को जोड़ा।

आनलाइन भूमि आवंटन से लेकर तमाम व्यवस्थाएं शुरू कीं और लगभग 1400 गैर जरूरी औपचारिकताओं को समाप्त किया। अब वर्ष 2022 के लिए बिजनेस रिफार्म एक्शन प्लान (ब्रैप) में केंद्र सरकार ने ईज आफ डूइंग बिजनेस के साथ ईज आफ लिविंग को भी जोड़ दिया है।

इसमें चिन्हित कुल 352 सेवाओं में 261 कारोबार की सुगमता से संबंधित हैं, जबकि 91 सेवाएं आम नागरिकों के लिए जीवन जीने की सुगमता से जुड़ी हैं। चूंकि, ईज आफ डूइंग बिजनेस की रैंकिंग में अब नागरिक सेवाओं के भी अंक जुड़ने हैं, इसलिए इसे लागू करने के लिए औद्योगिक विकास विभाग का इन्वेस्ट यूपी नोडल एजेंसी के रूप में काम कर रहा है।

दरअसल, निवेश मित्र पोर्टल से सभी विभाग जोड़े जा चुके हैं, लेकिन कई सेवाएं अभी आनलाइन नहीं हुई हैं। मसलन, अग्निशमन, खनन, राजस्व सहित उद्योगों से संबंधित कई विभागों की तमाम सेवाएं निवेश मित्र से नहीं जुड़ी हैं। इसकी वजह से कारोबारियों को एनओसी के लिए बेवजह चक्कर भी काटने पड़ते हैं।

इस समस्या को दूर करते हुए अब सभी विभागों की कारोबार संबंधी शत-प्रतिशत सेवाओं को निवेश मित्र पोर्टल से लिंक किया जा रहा है। इसी तरह नगर विकास, ऊर्जा, समाज कल्याण जैसे विभागों की सेवाएं आनलाइन तो हैं, लेकिन नागरिक को उसकी सुविधा के लिए विभागीय पोर्टल पर जाना पड़ता है।

सचिव औद्योगिक विकास एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि अब ईज आफ डूइंग बिजनेस के साथ ही सरकार ने ईज आफ लिविंग को भी जोड़ दिया है। अब कारोबार से संबंधित सभी विभागों की सेवाएं निवेश मित्र पर होंगी और नागरिकों से जुड़ी सेवाएं ई-गवर्नेंस पोर्टल पर मिलेंगी। सिंगल विंडो सिस्टम का यह लक्ष्य 31 अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य है, ताकि उत्तर प्रदेश रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर आ सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!