Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

CIMS&R कॉलेज में किया गया “गाँव शहर की एक पुकार, उद्यमिता और स्वरोजगार” कार्यक्रम का आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 अगस्‍त 2022, सोमवार, देहरादून। स्वालम्बी भारत अभियान समिति देहरादून एवं क्षमता संवर्धन एवं कौशल विकास केन्द्र सीआईएमएस कॉलेज देहरादून के संयुक्त तत्वाधान में “गाँव शहर की एक पुकार, उद्यमिता और स्वरोजगार” कार्यक्रम का आयोजन Institute of Medical Sciences & Research (CIMS&R) कॉलेज में देहरादून में किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के प्रांत प्रचारक युद्धवीर सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्र संयोजक पश्चिमी उत्तर प्रदेश (उत्तराखण्ड, बृज, मेरठ) डॉ० राजीव कुमार मुख्य ने मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल होकर कॉलेज छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान दरबान सिंह सिरयाल प्रान्त समन्वयक स्वालम्बी भारत अभियान, प्रीति शुक्ला प्रान्त सह महिला समन्वयक, सुरेन्द्र प्रान्त संयोजक स्वदेशी जागरण मंच, प्रवीन मंमगाई भारतीय मजदूर संघ संरक्षक सहित स्वयं सेवक वीरेन्द्र कुमार और नैनवाल सिंह भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही सभी छात्र-छात्राओं से वक्ताओं के विचारों को सुनकर उनके बताए मार्ग पर चलने का आग्रह किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ० राजीव कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को नौकरी के बजाए स्वालंबन की ओर बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की परम्मरा स्वालंबन की थी, लेकिन विदेशी ताकतों ने हम पर आक्रमण कर हमारी स्वालंबन की परंपरा को ही बदल डाला। लार्ड मैकॉले की शिक्षा पद्धति हम पर थोप दी गई, इसी पद्दति के कारण आज हमारे गाँव खाली हो गए। हमारा युवा पढ़-लिखकर नौकरी के लिए गाँव छोड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वालंबी भारत अभियान युवाओं की इस सोच को बदलने का अभियान है, हमें आज से सोचना होगा कि स्वरोजगार और उद्यमिता की ओर बढ़ना होगा।

वहीं मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के प्रांत प्रचारक युद्धवीर सिंह मुख्य छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए स्वालंबन को लेकर हम जो भी बात कर रहे हैं, हमें इन्हें अपने जीवन में भी उतारना है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई करके हम अपनी नॉलेज बढ़ाते हैं, लेकिन नॉलेज के साथ-साथ हमें अपनी स्किल भी बढ़ानी है। हमारी स्किल बढ़ेगी तभी हम स्वालंबी भारत अभियान को सफल बना सकते हैं।

कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने सभी वक्ताओं का धन्यवाद अदा किया। कार्यक्रम में सीआईएमएस कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जोशी, डायरेक्टर केदार सिंह अधिकारी, प्रिंसिपल गुरप्रीत सैनी, रजिस्ट्रार गिरीश जोशी सहित शिक्षक, कर्मचारी व 500 से अधिक छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!