Breaking News :
>>देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन>>नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री>>डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान>>डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक>>कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म>>भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले>>देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए>>बिना नक्शे निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में व्यावसायिक उपयोग के टिन शेड समेत तीन अवैध निर्माण सील>>वीर नारियों व बलिदानी सैनिकों के आश्रितों की 100% ट्यूशन फीस माफ, अग्निवीरों को भी मिलेगा लाभ>>नशामुक्ति अभियान के तहत स्टेट नर्सिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ>>मुख्यमंत्री धामी ने 26 मदरसों को प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र>>छात्राओं के उत्साह के बीच कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तिरपालीसैंण पहुंचीं जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>कानपुर में BSF कांस्टेबल परीक्षा के दौरान बवाल, तकनीकी खामी से भड़के अभ्यर्थी, परीक्षा रद्द>>सिगरेट का धुआं सिर्फ फेफड़ों नहीं, किडनी को भी पहुंचा सकता है नुकसान, बढ़ सकता है गंभीर बीमारी का खतरा>>मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा- मुख्यमंत्री>>अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी>>सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त बने दीपेन्द्र चौधरी, मुख्य सचिव ने दिलाई पद की शपथ>>शादी की खुशियां बदलीं मातम में, अमेरिकी हवाई हमले में 5 की मौत>>‘हुंकार: द रोर’ का टीजर हुआ रिलीज़>>अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

नए कृषि कानूनों के विरोध में राजभवन का घेराव करने जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका

आकाश ज्ञान वाटिका, २३ जनवरी २०२१, शनिवार। डोईवाला, देहरादून में किसान नए कृषि कानून के विरोध में राजभवन का घेराव करने के लिए दून के लिए निकल पड़े। वे लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास पहुंच चुके हैं। यहां पहले से ही बड़ी संख्या में तैनात पुलिस ने किसानों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन किसान पुलिस बल पर भारी पड़ रहे हैं। टोल प्लाजा पर किसान और पुलिस के बीच झड़प की स्थिति बन रही है। पुलिस के आला अधिकारी और कई थानों का पुलिस बल मौके पर मौजूद है। पुलिस और किसानों के बीच हो रहे टकराव को देखते हुए देहरादून मार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया है।

नए कृषि कानूनों के विरोध में उत्तराखंड में आज किसान राजभवन का घेराव करेंगे। इसको लेकर किसान पहले ऋषिकेश रोड डोईवाला स्थित गुरुद्वारे के बाहर भारी संख्या में एकत्रित हुए। इसके बाद उन्होंने यहां से देहरादून के लिए कूच कर दिया। बता दें कि पहले किसान डोईवाला होते हुए देहरादून की ओर जाने वाले थे, लेकिन उन्होंने अचानक रुट बदल दिया और भानियावाला-लच्छीवाला फ्लाईओवर बाईपास से होते हुए दून के लिए निकल गए।

भारी संख्या में ट्रैक्टर में सवार किसान डोईवाला में गुरुद्वारे के बाहर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अचानक अपना रूट प्लान बदल दिया है। पहले कृषि कानूनों के खिलाफ किसान डोईवाला होते हुए देहरादून की ओर जाने वाले थे, जहां पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए जगह-जगह अवरोधक लगाए थे। पर अब किसानों ने अचानक अपना रूट प्लान बदल दिया।

इसके बाद उन्होंने यहां से देहरादून के लिए कूच कर दिया। बता दें कि पहले किसान डोईवाला होते हुए देहरादून की ओर जाने वाले थे, लेकिन उन्होंने अचानक रुट बदल दिया और भानियावाला-लच्छीवाला फ्लाईओवर बाईपास से होते हुए दून के लिए निकल गए। यहां फ्लाईओवर पर भी पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी, लेकिन किसानों ने बैरिकेडिंग को हटाकर देहरादून की ओर कूच कर दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!