Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

उच्च न्यायालय ने सोनू सूद की अवैध निर्माण वाली याचिका की खारिज, आदेश को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती देंगे सोनू सूद

आकाश ज्ञान वाटिका, २३ जनवरी २०२१, शनिवार। प्राप्त जानकारी के अनुसार फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने सर्वोच्च न्यायालय में उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती दी है। दरअसल उनकी अवैध निर्माण वाली याचिका उच्च न्यायालय ने खारिज कर दी है। लोगों की मानवीय सहायता करने के लिए जाने जाने वाले अभिनेता सोनू सूद इन दिनों अवैध निर्माण केस को लेकर खबरों में है।

सोनू सूद को हाल ही में बीएमसी से एक नोटिस जारी किया गया था, जिसे उनके जुहू स्थित घर पर हुए अवैध निर्माण को लेकर जारी किया गया थाl इसके बाद सोनू सूद ने मुंबई में इस मामले में याचिका दायर कर रिलीफ की मांग की थी। हालांकि उच्च न्यायालय ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। अब खबरों के अनुसार सोनू सूद ने सर्वोच्च न्यायालय का रुख किया है। सोनू सूद उच्च न्यायालय के आदेश को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती देने वाले हैं।

सोनू सूद के वकील विनीत दंधा ने कहा, ‘उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने का मुख्य कारण यह है कि बीएमसी ने ऐसा दिखाया है कि सोनू सूद प्रॉपर्टी के मालिक नहीं हैl जबकि यह नोटिस मालिक और उसमें रह रहे लोगों को जारी किया गया हैl’ वकील ने यह भी कहा, ‘सोनू सूद की छवि को खराब करने का प्रयास किया गया हैl उनको ‘आदतन अपराधी’ बताया गया हैl यह बहुत ही कठोर शब्द हैl इसके चलते उनकी छवि खराब हुई हैl’

सोनू सूद के वकील ने यह भी कहा कि वह समाज सेवा करते हैं और उन्होंने बीएमसी से 10 हफ्ते का समय मांगा है, ताकि वह आगे की प्रक्रिया कर सकेl सोनू सूद ने अपनी याचिका में कहा था कि उन्होंने कोई अवैध निर्माण नहीं किया है लेकिन बीएमसी की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने छठे फ्लोर पर होटल बना लिया है और उन्होंने इसके लिए आवश्यक परमिशन नहीं ली है। सोनू सूद फिल्म अभिनेता है और वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुके हैं।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *