Breaking News :
>>डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान>>डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक>>कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म>>भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले>>देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए>>बिना नक्शे निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में व्यावसायिक उपयोग के टिन शेड समेत तीन अवैध निर्माण सील>>वीर नारियों व बलिदानी सैनिकों के आश्रितों की 100% ट्यूशन फीस माफ, अग्निवीरों को भी मिलेगा लाभ>>नशामुक्ति अभियान के तहत स्टेट नर्सिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ>>मुख्यमंत्री धामी ने 26 मदरसों को प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र>>छात्राओं के उत्साह के बीच कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तिरपालीसैंण पहुंचीं जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>कानपुर में BSF कांस्टेबल परीक्षा के दौरान बवाल, तकनीकी खामी से भड़के अभ्यर्थी, परीक्षा रद्द>>सिगरेट का धुआं सिर्फ फेफड़ों नहीं, किडनी को भी पहुंचा सकता है नुकसान, बढ़ सकता है गंभीर बीमारी का खतरा>>मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा- मुख्यमंत्री>>अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी>>सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त बने दीपेन्द्र चौधरी, मुख्य सचिव ने दिलाई पद की शपथ>>शादी की खुशियां बदलीं मातम में, अमेरिकी हवाई हमले में 5 की मौत>>‘हुंकार: द रोर’ का टीजर हुआ रिलीज़>>अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी>>उत्तराखंड में मान्यता विहीन मदरसों पर प्रशासन का शिकंजा, रुद्रपुर में एक और मदरसा सील>>स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर किया जा रहा था अनाधिकृत निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग की कार्रवाई
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

तमिलनाडु के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गाँधी – आज पहुँचे कोयंबटूर

आकाश ज्ञान वाटिका, २३ जनवरी २०२१, शनिवार। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गाँधी तमिलनाडु के तीन दिनों के दौरे पर कोयंबटूर पहुंचे हैं। उन्होंने अपने दौरे से तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। कोयंबटूर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी की तमिलनाडु की संस्कृति, भाषा और लोगों के लिए कोई सम्मान नहीं है। वह सोचते हैं कि तमिल लोगों, भाषा और संस्कृति को उनके विचारों और संस्कृति के अधीन होना चाहिए।

राहुल गाँधी ने आगे कहा कि न्यू इंडिया ’के बारे में उनकी धारणा है कि तमिलनाडु के लोग इस देश में दूसरे दर्जे के नागरिक होने चाहिए। इस देश में कई भाषाएँ और संस्कृति हैं, हम सभी भाषाओं को महसूस करते हैं- तमिल, हिंदी, बंगाली, अंग्रेजी इस देश में एक राज्य है।

बता दें कि राहुल गाँधी अपनी यात्रा के दौरान किसानों, एमएसएमई क्षेत्र के प्रतिनिधियों, ट्रेड यूनियनों, मजदूरों और बुनकरों से भी मुलाकात करेंगे।

तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के एस अलागिरि के मुताबिक राहुल गाँधी कोयम्बटूर, तिरुप्पुर , इरोड, करुर और डिंडीगुल जिलों में कई बैठकों को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि राहुल गाँधी 23 जनवरी को सुबह 11 बजे कोयम्बटूर पहुंचेंगे। चित्रा-कलापट्टि हवाई अड्डे पर स्वागत के बाद वह लघु सूक्ष्म उद्यमियों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे।

अपने तमिलनाडु प्रवास के दौरान राहुल गाँधी सबसे पहले तमिलनाडु राज्य के MSME क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे तमिलनाडु के तिरुपुर जिले जाएंगे। यहां राहुल गाँधी औद्योगिक मजदूरों से मुलाकात कर उनसे चर्चा करेंगे। इसके बाद अपने दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी 24 जनवरी को इरोड जिला पहुंचेंगे, जहां वे बुनकरों से उनकी स्थिति-परिस्थिति पर चर्चा करेंगे। कांगेयम में एक अन्य कार्यक्रम में शामिल होने के बादवह धारापुरम में रैली को संबोधित करेंगे तथा यहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

अपने दौरे के तीसरे दिन यानि 25 जनवरी को कांग्रेस नेता राहुल गाँधी करुर जिला पहुंचेंगे, जहां वे किसानों के साथ एक चर्चा में भाग लेंगे। राहुल गाँधी 25 जनवरी को करुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वे डिंडीगुल जिला भी जाएंगे, जहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद राहुल गाँधी मदुरै निकल जाएंगे जहां से वे दिल्ली वापस लौट आएंगे। इस दौरान राहुल गाँधी  लगभग 200 किलोमीटर की बस यात्रा करेंगे और नुक्कड़ सभाओं, जन सभाओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि में भी हिस्सा लेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!