Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

तांडव के खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन : मुंबई में तांडव का विरोध करने पर भाजपा नेता राम कदम को पुलिस ने हिरासत में लिया

आकाश ज्ञान वाटिका, २० जनवरी २०२१, बुधवार। अभिनेता सैफ अली खान की वेब सीरीज तांडव के खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। इस वेब सीरीज के खिलाफ कई एफआईआर भी दर्ज हो चुकी हैं। इस बीच मुंबई में तांडव का विरोध प्रदर्शन करने पर भाजपा नेता राम कदम को पुलिस ने हिरासत में लिया है। राम कदम मुंबई के घाटकोपर से भाजपा विधायक हैं। उनके साथ भाजपा के कुछ कार्यकार्तओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया डुटे की खबर के अनुसार मंगलवार को राम कदम अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर घाटकोपर पुलिस थाने के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। उन्होंने यह हड़ताल मुंबई पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज न करने की वजह से शुरू की थी। राम कदम का आरोप है कि तीन दिन से मुंबई पुलिस वेब सीरीज तांडव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा जा रहा है लेकिन पुलिस महाराष्ट्र सरकार के दबाव में आकर एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है।

वहीं दूसरी ओर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वह इस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने विधायक राम कदम से कहा कि तांडव वेब सीरीज को लेकर उन्हें एफआईआर दर्ज करने के लिए थोड़ी समय चाहिए। इस पूरे मामले में राम कदम ने कहा है, ‘हमें मुंबई पुलिस पर भरोसा है लेकिन महाराष्ट्र सरकार उन्हें अपना काम करवाने के लिए मजबूर कर रही है। यूपी पुलिस पहले ही दो एफआईआर दर्ज कर चुकी है और उन्होंने मामले की जांच के लिए अपनी टीम मुंबई भेज दी हैं। यहां, तीन दिनों के बाद, पुलिस हमें बता रही है कि उन्हें अभी भी एफआईआर दर्ज करने के लिए समय चाहिए। यह वेब सीरीज हमारे धर्म के खिलाफ है। हम कब तक चुप रहने वाले हैं?

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी वेब सीरीज तांडव के खिलाफ बहुत से लोगों ने अपना विरोध जताया है। सीरीज पर हिंदू भावनाओं को आहत करने का आरोप हैं। वहीं मुंबई उत्तर-पूर्व से भाजपा सांसद मनोज कोटक ने भी सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर को पत्र लिखकर इस सीरीज पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। मुंबई पुलिस जोन-8 के उपायुक्त मंजूनाथ सिंह के अनुसार, वेब सीरीज के प्रति लोगों के बढ़ते विरोध को देखते हुए इसकी निर्माता कंपनी अमेजन के बांद्रा-कुर्ला कांप्लेक्स स्थित दफ्तर तथा इस सीरीज के एक प्रमुख कलाकार सैफ अली खान के निवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हम लगातार निगाह बनाए हुए हैं।

सीरीज के निर्देशक अली अब्बास जफर व लेखक गौरव सोलंकी के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में भी एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। लेकिन वेब सीरीज तांडव के प्रति बढ़ते विरोध को देखते हुए इसकी निर्माता कंपनी की ओर से एक बयान जारी कर खेद व्यक्त किया गया है। उनकी ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि हम दर्शकों की प्रतिक्रियाओं पर लगातार नजर रख रहे हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भी हमें लोगों के खिलाफ आक्रोश एवं मिल रही शिकायतों से अवगत कराया है। तांडव काल्पनिक कहानी पर आधारित सीरीज है। इसके दृश्य एवं चरित्र यदि किसी से मिलते हैं तो यह एक संयोग ही हो सकता है। इस सीरीज में काम करने वाले लोगों का किसी व्यक्ति, जाति, समुदाय, धर्म, आस्था को चोट पहुंचाने या किसी राजनीतिक दल अथवा किसी जीवित या मृत व्यक्ति को ठेस पहुंचाने का हमारा कोई इरादा नहीं है। हम लोगों की भावनाओं की कद्र करते हैं।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *