Breaking News :
>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना : प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश के ग्रामीण लाभार्थियों के खातों में भेजेंगे आवास योजना की धनराशि

आकाश ज्ञान वाटिका, २० जनवरी २०२१, बुधवार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 6.1 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में बुधवार को 2,690 करोड़ रुपये की धनराशि का डिजिटल ट्रांसफर करेंगे। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस जानकारी को साझा करते हुए कहा कि ‘उत्तर प्रदेश के ग्रामीण भाई-बहनों के लिए आज का दिन अहम है। दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाखों लाभार्थियों के लिए सहायता राशि जारी करूंगा। सभी को घर दिए जाने के लक्ष्य की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा।’

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण तहत लाभार्थियों के लिए सहायता राशि के डिजिटल ट्रांसफर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से वर्ष 2020-21 के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 5.3 लाख लाभार्थियों को आवास निर्माण की पहली किस्त तथा 80 हजार लाभार्थियों को दूसरी किस्त की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या, वाराणसी, बलरामपुर, बहराइच और चित्रकूट के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे। इस योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए पिछले वित्तीय वर्ष में उत्तर प्रदेश को ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से सर्वाधिक नौ राष्ट्रीय पुरस्कार दिए गए थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों के बैंक खाते में धनराशि के ट्रांसफर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि ‘उत्तर प्रदेश ‘हाउसिंग फॉर ऑल’ लक्ष्य की दिशा में दृढ़तापूर्वक आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के 6.10 लाख लाभार्थियों के खातों में 2691 रुपये करोड़ की राशि का ऑनलाइन अंतरण करेंगे।’

[box type=”shadow” ]प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने पिछले कार्यकाल 20 नवंबर, 2016 में शुरू की थी। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 2022 तक ज्यादा से ज्यादा परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। इस योजना के तहत सरकार बिजली की आपूर्ति और स्वच्छता जैसी सभी बुनियादी सुविधाओं की विशेषता वाले पक्के घरों के निर्माण के लिए धन की सहायता प्रदान करती है। योजना में मैदानी इलाकों में प्रत्येक लाभार्थी को घर बनाने के लिए 1.20 लाख रुपये, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों को 1.30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!