Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

हल्‍द्वानी में मुखानी चौक की यातायात व्यवस्था अफसरों की सख्ती के बाद भी जस की तस

आकाश ज्ञान वाटिका, २० जनवरी २०२१, बुधवार, हल्‍द्वानी। हल्‍द्वानी में मुखानी चौराहे पर ई-रिक्शा की वजह से लगने वाले जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। कारोबारी यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए एसपी से तक फरियाद लगा चुके हैं। वहीं एसपी भी ई रिक्शा चौराहे से 100 मीटर दूर खड़े करने का आदेश जारी कर चुके हैं बावजूद इसका पालन नहीं किया जा रहा है।

मुखानी चौराहे से दोनहरिया जाने वाले मार्ग पर ई रिक्शा जाम का कारण बन रहे हैं। चालक सुबह से शाम तक ई रिक्शा सड़क के दोनों ओर खड़े कर देते हैं। इससे जाम लगने के साथ ही कारोबार भी प्रभवित हो रहा है। कुछ समय पहले कारोबारियों ने तत्कालीन एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव से मिलकर जाम से निजात दिलाने की फरियाद लगाई थी। कारोबारियों ने ई रिक्शा का स्टैंड चौराहे से दूर लगाने और दोनहरिया रोड से मुखानी चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों के लिए ग्रीन सिग्नल का समय बढ़ाने की मांग की थी।

एसपी ने यातायात निरीक्षक को बुलाकर ई रिक्शा चौराहे से 100 मीटर दूर खड़ा करवाने की व्यवस्था करने और ग्रीन सिंग्नल का समय बढ़ाने के आदेश दिए। कुछ दिन ई रिक्शा चालकों ने आदेश का पालन किया। अब वह पुराने ढर्रे पर आ गए हैं। इससे ग्रीन सिंग्नल का समय बढ़ाने के बावजूद जाम की समस्या से निजात नहीं मिल रहा है। कारोबारी नवनीत राणा, धीरज फर्त्याल और नीरज पंत ने बताया कि चौराहे पर पुलिस के तैनात रहने के बावजूद अफसरों के आदेश का पालन नहीं हो रहा है। ई रिक्शा चालकों के बेतरतीब वाहन खड़े करने से दिन भर जाम लगता है। कारोबारियों के वाहन हटाने के लिए कहने पर चालक अभद्रता पर उतर जाते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!