Breaking News :
>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास>>अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश में योग्यता के आधार पर चयन के उपरान्त 3.75 लाख युवाओं को मिली नौकरियाँ

आकाश ज्ञान वाटिका, २० जनवरी २०२१, बुधवार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 19 जनवरी 2021 को कहा कि वर्ष 2017 में उनके सत्ता में आने के बाद से अब तक राज्य में 3.75 लाख युवाओं को नौकरियां दी जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के तहत उनकी योग्यता के आधार पर दिया गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 436 उम्मीदवारों को माध्यमिक विद्यालयों में लेक्चरर/असिस्टेंट टीचर पर पदों के लिए नियुक्ति पत्र दिये जाने के वर्चुअल इवेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, “पिछले 3 वर्ष और 10 माह के अब तक के कार्यकाल के दौरान 3.75 लाख युवाओं को नौकरियां दी जा चुकी हैं। इन युवाओं का पारदर्शी चयन प्रक्रिया से बिना किसी संदेह एवं प्रश्न के चयन किया गया है।“

चयनित उम्मीदवारों में से 6 को मुख्यमंत्री आवास पर नियुक्ति पत्र दिया गया जबकि अन्य को स्थानीय प्रतिनिधियों के माध्यम से वर्चुअल इवेंट के जरिए सीएम द्वारा वितरित किया गया। सभी उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी करते हुए सीएम योगी ने कहा, “एक शिक्षक का काम सिर्फ छह या आठ घंटे रोजाना का नहीं होता है बल्कि वह आजीवन शिक्षक रहता है। इन शिक्षक द्वारा भविष्य के भारत की नींव कक्षाओं में रखी जाएगी।”

समाचार एजेंसी पीटीआई की खबर के अनुसार मुख्य मंत्री ने कहा कि चयनित उम्मीदवारों को जारी नियुक्ति पत्र राज्य सरकार के ‘मिशन रोजगार’ अभियान का हिस्सा है। इससे हमारी सरकार चार लाख युवाओं को इस वर्ष मार्च तक नौकरी दिये जाने के लक्ष्य की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गयी है। वहीं दूसरी तरफ राज्य के 1.5 करोड़ युवाओं को ‘मिशन रोजगार’ अभियान के अंतर्गत स्व-रोजगार से जोड़ा गया है।

सीएम योगी ने नियुक्ति पत्र जारी किये जाने के वर्चुअल इवेंट के दौरान अयोध्या, वाराणसी, चित्रकूट और महाराजगंज जिलों में नव-नियुक्त शिक्षकों से संवाद भी किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!