Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
ताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया लखनऊ में न्यू अर्बन इंडिया कॉन्क्लेव का उद्घाटन

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 अक्टूबर 2021, मंगलवार, लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लम्बे समय बाद मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय प्रधानमंत्री मोदी ने न्यू अर्बन इंडिया कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। न्यू अर्बन कानक्लेव में 4737 करोड़ रुपये की 75 शहरी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस कानक्लेव में वर्चुअली 75,000 लाभार्थियों को घर की चाबी सौंपी।

आगरा की विमलेश से पीएम मोदी बोले : सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर बच्चों को खूब पढ़ाना

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगरा की विमलेश पीएमएवाई-यू घरों की चाबियां डिजिटल रूप से सौंप डिजिटल माध्यम से संवाद किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनका राधे-राधे से संबोधन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने उनके काम-काज के साथ घर परिवार के लोगों के बारे में भी जानकारी ली। प्रधानमंत्री मोदी ने विमलेश से कहा कि आप अब नया घर मिलने पर अपने काम को बढ़ाएं और बच्चों को खूब पढ़ाएं।
  • विमलेश ने प्रधानमंत्री को बताया कि वह माला जपने वाला थैला बनाती है। मन कामेश्वर व रावली मंदिर के बाहर इनकी बिक्री की जाती है। बाजार से कपड़ा लेकर आती है, घर लाकर उसे रंगती है। इसके बाद बिक्री की जाती है। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की मदद से उसका पक्का घर बन गया है। अब वह अपने घर में सभी त्योहार मनाएगी। प्रधानमंत्री ने उन्हें बधाई दी और बेटियों को ठीक तरीके से पढ़ाने के लिए कहा।

पीएम मोदी ने देश में शहरी विकास को नई दिशा व दिशा दी : राजनाथ सिंह

  • लखनऊ में न्यू अर्बन इंडिया के ट्रांसफॉर्मिंग अर्बन लैंडस्केप सम्मेलन-सह-एक्सपो के उद्घाटन समारोह में लखनऊ के सांसद तथा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विश्व का सर्वमान्य लोकप्रिय नेता बताया। राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के गांवों के साथ ही शहरों के विकास का बीड़ा उठाकर उसको बड़ा मुकाम दिया है।
  • बतौर मुख्यमंत्री गुजरात उन्होंने जो काम किया, उसी को आगे बढ़ाने हुए प्रधनामंत्री के तौर पर उसको बड़ा ही भव्य स्वरूप प्रदान कर दिया है। प्रधानमंत्री जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने अर्बन प्लानिंग पर फोकस किया था। भूकंप से तबाह, प्लेग से पीड़ित सूरत शहर की सूरत बदलने में उनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रही, जो आज भी सराहनीय है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बदल दिया उत्तर प्रदेश : केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी 

न्यू अर्बन इंडिया कान्कलेव में केन्द्र सरकार में आवासन एवं शहर विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल को जमकर सराहा। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने से पहले जून 2015 के बाद 20 महीनों के अंदर यूपी में केवल 20 हजार आवास बन पाए थे। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद 20 महीनों के भीतर यह आंकड़ा 20 लाख में बदल में गया है।

उन्होंने कहा कि 2004 से 2014 तक केन्द्रीय योजनाओं पर एक करोड़ 57 लाख शहरी निवेश किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में छह वर्ष में शहरी निवेश 7 गुना ज्यादा हो गया है। आज 11 करोड़ 83 लाख का निवेश हो चुका है। प्रधानमंत्री आवास योजना ने 17.3 लाख घरों को मंजूरी दी है। अब तक 8.8 लाख लाभार्थियों को मकान दिए जा चुके हैं। पीएम आज और देंगे, पीएम यूपी के 75 जिलों में 75,000 लाभार्थियों को पीएमएवाई-यू घरों की चाबियां डिजिटल रूप से सौंपेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की आजादी के 75 वर्ष के अमृत महोत्सव के अंतर्गत न्यू अर्बन इंडिया के ट्रांसफॉर्मिंगअर्बन लैंडस्केप सम्मेलन-सह-एक्सपो का उद्घाटन किया। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर में इस भव्य आयोजन में पीएम मोदी ने पहले एक-एक स्टाल का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नगरीय विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी, केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, चंदौली से सांसद केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेन्द्र पाण्डेय, लखनऊ के मोहनलाल गंज से सांसद केन्द्रीय नगर विकास राज्य मंत्री कौशल किशोर, उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी तथा केन्द्र सरकार में नगर विकास विभाग के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा भी थे।

पीएम मोदी लखनऊ में अपने करीब दो घंटे के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 75 जिलों के 75 हजार लाभार्थियों को डिजिटल के माध्यम से चाबी लाभार्थियों से संवाद का भी किया। पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के स्मार्ट सिटी के लिए 75 इलेक्ट्रिक बसों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तीन दिवसीय इस भव्य आयोजन में हाउसिंग की 75 सर्वश्रेष्ठ तकनीक और प्रौद्योगिकी की प्रदर्शन भी किया जाएगा।

तीन दिवसीय इस भव्य आयोजन में हाउसिंग की 75 सर्वश्रेष्ठ तकनीक और प्रौद्योगिकी की प्रदर्शन भी किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत उत्तर प्रदेश दस स्मार्ट सिटीज 75 सफल परियोजनाओं की कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!